Advertisment

क्रश को प्रपोज़ करने के 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
क्रश को प्रपोज़ करने का कोई सही समय नहीं होता, इसलिए अगर आप सही मौके का इंतज़ार कर रहे हैं तो बस यही सही मौका है। आज ही उनसे अपनी फीलिंग्स कह डालिए। जितनी देर करेंगे, उतना आप उनके साथ रिलेशनशिप में आने का चांस कम कर लेंगे। आपका प्रपोज़ करने का अपना- अपना तरीका हो सकता है लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें कैसे प्रपोज़ करें तो नीचे दिये गए पॉइंट्स की मदद लें। क्रश को प्रोपोज़ करने के तरीके -:

Advertisment

पढ़िये क्रश को प्रपोज़ करने के 5 तरीके



1. उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर लेके जाइये।

Advertisment


अगर आप दोनों पहले से दोस्त हैं तो आप आराम से सरप्राइज़ कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं। घूमने के बहाने उन्हें उनके फेवरेट रेस्टोरेंट लेकर जाइये और रोमांटिक माहौल बना कर उन्हें प्रपोज़ करिये। यदि उनका आपके घर आना जाना है तो उन्हें अपने घर पर भी बुला सकते हैं। घर पे आप उनकी पसंद की सजावट कर सकते हैं और खाना ऑर्डर कर सकते हैं, फ़िर बातों-बातों में अपने दिल की बात कह दीजिये।

2. वीडियो कॉल पर प्रपोज़ करें।

Advertisment


अगर आप कोरोना या किसी और वजह से अपने क्रश के नज़दीक नहीं हैं तो भी उन्हें प्रपोज़ करने का मौका हाथ से ना गवाएं। आप उन्हें वीडियो काॅल करके प्रपोज़ कर सकते हैं। इसके लिए आप ज़ूम या गूगल मीट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इनके फीचेर्स का यूज़ करके आप उनके लिए कुछ क्रियेटिव कर सकते हैं, जैसे उनकी फोटोज़ और साथ में बिताए हुए पलों की पॉवरपॉइंट प्रेसेंटेशन बनाना। दूर होने का अफसोस मनाने की जगह अपनी क्रियेटिविटी दिखाइये और यूनिक तरीके से 'आई लव यू' कहिये।

3. उन्हें मूवी डेट पर लेके जाएँ।

Advertisment


क्रश के साथ मोवीज़ देखने जाना आम बात है इसलिए उन्हें एक रोमांटिक मूवी दिखाने लेके जाइये और मूवी के अंत में हॉल में ही उन्हें प्रपोज़ कर दीजिये। पर ध्यान रखिये कि मूवी की चॉइस अच्छी हो वरना उनका मूड खराब होने की वजह से आपका प्लान फ़्लॉप हो सकता है।

4. उन्हें लेटर लिख कर दीजिये।

Advertisment


अगर आप शर्मीले किस्म के इंसान हैं या आपको सामने से कहने में डर लगता है तो लेटर लिखना बेस्ट ऑप्शन रहेगा। आप लेटर में वो सब कुछ लिख सकते हैं जो आप उनसे कभी कह न पाए हों। लेटर में उनके लिए कोई कविता या शायरी भी लिख देंगे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। बस जाकर उन्हें लेटर दे दीजिये और रिस्पोंस का वेट करिये।

5. गेम खेलते हुए प्रपोज़ करें।

Advertisment


आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन, किसी भी मोड में गेम खेल सकते हैं। आप उनसे कन्फेशन गेम खेलने को बोलिए और बारी बारी से कुछ कन्फेशन्स कीजिये। अंत में जाकर उनसे अपना प्यार कन्फेस कर दीजिये। इसके अलावा आप उनके लिए कुछ सवालों के पज़ल भी तैयार कर सकते हैं, जिनके जवाब में आपका प्रपोज़ल हो।  ये थे क्रश को प्रोपोज़ करने के तरीके

पढ़िए : पार्टनर की अटेंशन पाने के 5 तरीके

रिलेशनशिप क्रश को प्रोपोज़ करने के तरीके
Advertisment