Advertisment

दांतों का पीलापन हटाने के घरेलु उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update

एक इंसान का चेहरा कई चीज़ें मिलकर सुन्दर बनता है जैसे की दाग धब्बे से रहित त्वचा, काले लम्बे बाल और साफ़ सफ़ेद दांत। साफ़ और सफ़ेद दांत से आपकी मुस्कुराहट खुलकर दिखती है। अगर आपके दांत पीले हों तो कई बार आपको बेइज्जती भी मेहसूस हो सकती है जिसके कारण आप खुलकर मुस्कुरा भी नहीं है पाते हैं। किसी किसी के दांत गलत आदतों की वजह से भी पीले हो जाते हैं जैसे की गुटका या तम्बाकू खाना, शराब पीना। दांतों का पीलापन हटाने के घरेलु उपाय -

Advertisment

1. ब्रश अच्छे से करें

जिस तरह रोजाना नहाना शरीर के लिए जरुरी होता है उसी तरह दांत को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश करना जरुरी होता है। दिन में कम से कम दो बार दांतों को साफ़ करें। रात को सोते वक़्त और सुबह उठने के बाद। इस से दांतों में खाना फसा नहीं रहता और आप के दांत पीले और ख़राब नहीं होते हैं।

2. आहार पर ध्यान

Advertisment

आप जो भी खाते पीते हैं वही आपके दांतों में दिखता है। सेब और गाजर दोनों को अजवाइन के साथ खाने से दाग दूर करने में मदद मिलती है इस से अगर आप के मुँह में सलाइवा अच्छे से नहीं बनता तो वो भी बनने लगता है। ये दांतों की बीमारी और सूजन भी ठीक करता है।

3. कुल्ला करें

कोशिश करें की कुछ भी खाने पीने के बाद कुल्ला करें इस से खाना दांतों में जम नहीं पाता और तुरंत के तुरंत निकलता जाता है। इस से दांत सड़ते नहीं हैं और पीले भी नहीं होते।

Advertisment

4. तुलसी पाउडर

तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की छमता होती है। तुलसी के पत्तों को तोड़कर धुप में सूखालें इस के बाद पत्तों को पीसकर पाउडर बनाएं। अब ब्रश करते समय तुलसी के पाउडर को अपने टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें।

5. नमक

Advertisment

नमक से दांत साफ़ करने का नुस्खा बहुत पुराना और असरदार है। नमक में 2 से 3 बूँद सासों का तेल मिलाएं और इस से दांत साफ़ करलें। ऐसा करने से दांत अच्छे से साफ़ हो जाते हैं और चमकने लगते हैं।

Image credits : Medium







सेहत
Advertisment