प्रियंका चोपड़ा के रेस्टॉरेंट 'सोना' में पहुंची डेनियल जोनस

author-image
Swati Bundela
New Update
Danielle Jonas Visits Sona news in hindi 

प्रियंका चोपड़ा की बड़ी जेठानी डेनियल जोनस ने अपनी इस विज़िट की तस्वीर अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर की थी। और फिर उसी तस्वीर को अभिनेत्री प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर शेयर किया। और लिखा - ''सो ग्लैड यू हैड फन एट सोना, न्यू यॉर्क'' (So glad you had fun at Sona, New York)

सोशल मीडिया पर शेयर की थी 'सोना' में पूजा के वक्त की फ़ोटोज़ :


जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' की फ़ोटोज़ प्रियंका के क्लोज फ्रेंड मनीष गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। मनीष गोयल ने रेस्टोरेंट की पूजा की फ़ोटोज़ शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने भी पूजा के वक़्त की फोटोज़ डाली थीं जिस में उनके पति निक जोनास और माँ मधु चोपड़ा भी नज़र आ रहीं थीं। अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' की फ़ोटोज़ शेयर करते हुए मनीष गोयल ने लिखा था कि आज सुबह सोना में एक छोटी सी पूजा रखी गयी और ब्लेसिंग सेरेमनी हुई। हम अपने पहले गेस्ट जल्द ही देखेंगे और इसलिए प्रियंका चोपड़ा और मेरे लिए उसके पहले एक पूजा रखना बहुत जरुरी था। Danielle Jonas Visits Sona news in hindi

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ वक़्त पहले रेस्टोरेंट की सजावट और मेन्यू के बारे में लिखा था। रेस्टोरेंट का मेन फोकस इंडियन खाने पर ही है जिस में से एक डिश रहेगी कोफ्ता कोरमा और चिली चीज़ नान। इस रेस्टोरेंट के शेफ होंगे हरी नायक और रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम पेज भी जल्द-ही आने वाला है।

Danielle Jonas Visits Sona news in hindi एंटरटेनमेंट