Deepika Padukone Top Films: दीपिका पादुकोण की 5 हिट फिल्में

author-image
Swati Bundela
New Update


Deepika Padukone Top Films: दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। यह उन फीमेल एक्टर की लिस्ट में आती है जो हर प्रोडूसर-एक्टर की पहली पसंद है। अनगिनत फिल्मों में लीड रोल निभाकर ऑडियंस के दिलों में बसने वाली दीपिका का विवाह एक्टर रणवीर सिंह से 2018 में हुआ। स्पोर्ट्स परिवार से संबंध रखने वाली दीपिका जन्म 5 जनवरी 1986 में हुआ।

Advertisment

आज दीपिका सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोडूसर भी है और सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर व पॉपुलर पर्सनालिटी की लिस्ट में शामिल है। "टाइम" ने उन्हें 100 मोस्ट प्रभावशाली पीपल इन दी वर्ल्ड में शामिल किया है। अपने करियर में 23 से ज़्यादा फिल्मे कर चुकी दीपिका की हिट फिल्मों के बारे में आइए जानते है।

1. यह जवानी है दीवानी

रणबीर कपूर के साथ उनकी अफेयर की खबरे जब उड़ रही थी, वहीं इस फिल्म में उनकी जोड़ी बेमिसाल रही। उनके नैना-बनी की जोड़ी फैन फेवरेट बन गयी और कहानी सबकी पसंद। डिंपल गर्ल अपनी सादगी से इस फिल्म को चार चाँद लगा दिए।

2. पद्मावत

सवालों के घेरे में घिरी यह फिल्म जब रिलीज़ हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म ने दीपिका को कई अवार्ड दिलाए और सक्सेस के शिखर तक पहुँचाया। 374 करोड़ की कमाई कर यह फिल्म आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म रही।

3. ओम शांति ओम

Advertisment

यह दीपिका की पहली फिल्म थी, फिल्म में उनके अभिनय को देखकर लगा ही नहीं पहली बार फिल्म कर रही है। उनकी पहली फिल्म बॉक्स हाउस पर हिट होने से वह बॉलीवुड की दुनिया की क्वीन बन गयी। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर का अवार्ड भी मिला।

4. गोलियों की रास लीला-राम लीला

रणवीर सिंह के एक्शन के साथ दीपिका का तेज तलवार किरदार ने लोगों के दिलों को चीर कर रख दिया है। संजय लीला बंसाली फिल्म की सक्सेस को देखकर उन्होंने दीपिका को ही आगे आनी वाली फिल्मों में लेने का फ़ैसला लिया जो बिलकुल सही साबित हुआ। दीपिका बैक तो बैक 100 करोड़ की कमाई देने वाली पहली एक्ट्रेस थी।

5. चेन्नई एक्सप्रेस

शाहरुख खान के साथ एक बार फिर उनकी जोड़ी ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया। चेन्नई एक्सप्रेस हाईएस्ट ग्रोस्सिंग फिल्म रही। सिंपल स्टोरी में अपनी दमदार एक्टिंग से सबके मन को मोह लिया। कॉमेडी, एक्शन, रोमांस फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है।


एंटरटेनमेंट