Delhi Woman Slaps Cab Driver: वायरल हुई वीडियो, दिल्ली की महिला ने कैब ड्राइवर को मारा थप्पड़, बीच सड़क पर गालियां दी
/hindi/media/post_banners/PaeSp1CwoQfFDy8Twqg6.png)
SheThePeople Team
17 Nov 2021
Delhi Woman Slaps Cab Driver: दिल्ली में बीच सड़क पर कैब ड्राइवर को पीटती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पश्चिम पटेल नगर थाना एरिया का है। वीडियो में महिलाएं कैब ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उस पर घूंसे और थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। जानिए इस वीडियो के बारे में।
ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से महिला कैब ड्राइवर को मार रही थी?
सोशल मीडिया पर 2 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीले रंग की टी-शर्ट और चेहरे पर मास्क पहने एक महिला बीच रास्ते में कैब ड्राइवर के कॉलर को पकड़कर मार रही थी। घटना पश्चिम पटेल नगर ब्लॉक-22 के कस्तूरी लाल आनंद मार्ग पर हुई। सूत्रों के अनुसार, वह महिला अन्य महिला के साथ स्कूटी पर यात्रा कर रही थी। सड़क पर भीड़भाड़ थी और कैब चालक महिलाओं की मांग के अनुसार जगह नहीं बना सका। इससे नाराज होकर उसने अपना वाहन सड़क पर ही पार्क कर दिया और ड्राइवर से गाली-गलौज व मारपीट करने लगी। महिला के इस व्यवहार से सभी परेशान हुए और पार्किंग का विरोध करने लगे।
वह मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर चिल्लाती और गुस्सा होती भी देखी गई क्योंकि उन्होंने महिला के इस व्यवहार और कार ड्राइव को पीटने का विरोध किया। वीडियो में दिखाया गया है कि इलाके में भीड़ जमा हो गई थी और कई को महिलाओं को दोष देते हुए सुना गया और जबकि अन्य घटना को रिकॉर्ड कर रहे थे।
https://twitter.com/dna/status/1460648416539643904?ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा है कि, कैब चालक की ओर से शिकायत करने पर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस वीडियो में दिख रही स्कूटी की रजिस्ट्रेशन प्लेट से भी महिला का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सिमिलार इंसिडेंट
सोशल मीडिया पर तीन महीने पहले, एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक लड़की को सार्वजनिक रूप से एक पुरुष ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाया गया था। लड़की का नाम प्रियदर्शिनी नारायण यादव था। लड़की ने यह आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की कि वह ठीक से गाड़ी नहीं चला रहा था और उसे मार सकता था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने पुरुष के मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया था।