Advertisment

5 तरीके जिससे डिजिटलाइज़ेशन ने महिलाओं को सशक्त बनाया है

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रगति सबके लिए अच्छी ही होती है, और इसी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है डिजिटलाइज़ेशन। जबसे भारत में डिजिटलाइज़ेशन हुई है, कम्पनियाँ हों या छोटे-छोटे कारोबार, बच्चे हों या बुज़ुर्ग, इससे सबकी ही ज़िंदगियों में एक बड़ा बदलाव आया है। पैसे ट्रांसफर करने में आसानी, सामान खरीदने व बेचने की आसानी, और ना जाने कितने ही फायदे हैं इस डिजिटलाइज़ेशन के।

Advertisment


लेकिन, क्या आप जानते हैं, कैसे डिजिटलाइज़ेशन महिलाओं के लिए फायदेमंद है? अगर नहीं, तो आइये जानते हैं:

1. महिला एंटरप्रेन्योर की तादाद बढ़ी

Advertisment


डिजिटलाइज़ेशन के चलते आज घर-घर में इंटरनेट है। कई ऐसी महिलाऐं थी जिनके पास टैलेंट था, दुनिया को दिखाने का जज़्बा था, लेकिन उन्हें अपना वह टैलेंट दिखने का मौका नहीं मिलता था, या यूँ कहें कि उनके पास कोई प्लेटफार्म नहीं था। लेकिन अब, ऐसी ना जानें कितनी महिलाएं हैं जिन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम पेज आदि के द्वारा अपना काम दुनिया को दिखाया, और आज वह घर बैठे-बैठे लाखों कमा रही हैं।

2. घर बैठे जॉब करना

Advertisment


महिलाएं शादी हो जाने की वजह से, बच्चा हो जाने की वजह से, या इस वजह से की घर वाले नहीं मानेंगे, जॉब नहीं कर पातीं। ऐसे में, डिजिटलाइज़ेशन के बाद से महिलाऐं घर बैठे वर्क फ्रॉम होम वाली जॉब्स भी कर सकती हैं। इससे वह अपने घर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियाँ भी निभा पाएंगी, और साथ ही साथ अपना जॉब करने के सपने को भी पूरा कर पाएंगी।

3. किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी रखना

Advertisment


महिलाओं पर कितने अत्याचार होते आ रहे हैं, यह तो हम सब ही जानते हैं। हाँ अब यह पहले से कम हु है, लेकिन कई जगहें ऐसी हैं जहाँ अभी भी महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। ऐसे में, इंटरनेट के चलते वह अपने हक़ के बारे में बेहतर तरीके से जान सकती हैं। यही नहीं, वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए अपने लिए आवाज़ भी उठा सकती हैं।

4. शॉपिंग कर सकती हैं

Advertisment


अब आपको शॉपिंग करने के लिए घर से बाहर निकलने की ज़रूरत नहीं! और हाँ, वह महिलाएं जो बिना किसी मर्द के बाहर नहीं जाती थीं, उनके लिए तो यह और भी अच्छा है - अब वह घर बैठे-बैठे शॉपिंग कर सकती हैं।

5. पढ़ाई में आसानी

Advertisment


जो महिलाएं बाहर ना जा पाने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती थी, अब वह घर बैठे इंटरनेट की मदद से पढ़ाई कर सकती हैं। ऐसी कई वेबसाइट हैं जहाँ से फ्री में पढ़ाई की जा सकती है।



(यह आर्टिकल महक कक्कर द्वारा लिखा गया है)
वीमेन एंट्रेप्रेन्यूर्स
Advertisment