Advertisment

इमोशनली हेल्दी रिलेशनशिप के होते हैं ये 5 साइन

author-image
Swati Bundela
New Update

इमोशनली किसी का सपोर्ट हो, तो मुश्किल रास्ते भी आसान लगने लगते हैं। ठीक उसी तरह जब किसी पार्टनर का ज़िन्दगी भर साथ हो और वो हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ा हो। इससे खुशी की बात क्या होगी। अगर आप भी किसी ऐसे इमोशनली हेल्दी रिलेशनशिप में हो, तो ज़रूर आपमें ये 5 साइन होंगे। इमोशनली हेल्दी रिलेशनशिप साइन

Advertisment

जानिए इमोशनली हेल्दी रिलेशनशिप के ये 5 साइन (emotionally healthy relationship sign)



1- पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करना

Advertisment

किसी भी रिश्ते में बैलेंस होना बेहद ज़रूरी है। साथ ही, अगर आप और आपका पार्टनर एक बेहतर फ्यूचर के लिए खुद के पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करते हैं। ये एक हैल्दी रिलेशनशिप की निशानी है, क्योंकि दोनों खुद को बेहतर बनाने के साथ अपने रिलेशनशिप को इम्प्रूव भी करते हैं। 

2- साथ में टाइम स्पेंड करना

घूमना-फिरना और हँसते-खेलते आप दोनों एक दूसरे के लिए टाइम निकाल लेते हैं। साथ ही, आप एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इससे आपके बीच एक प्यार तो कायम रहता ही है। साथ ही, आप एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं।

Advertisment

3- मोरल सपोर्ट देना इमोशनली हेल्दी रिलेशनशिप साइन

आप दोनों एक दूसरे को हर सिचुएशन में सपोर्ट करते हो। चाहें बुरे से बुरा वक्त हो या फिर अच्छे से अच्छा वक्त। दोनों एक दूसरे के मोरल वैल्यूज को महत्व देते हो। इससे साफ पता चलता है कि आप दोनों एक दूसरे के लिए बने हो।

4- पॉजिटिव रहते हैं

Advertisment

आप दोनों इमोशनली मैच्योर हो। आप दोनों के बीच कितनी भी लड़ाइयां क्यों न हो जाये आपसी समझ से दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहते हो। कभी भी एक दूसरे को छोड़ने का ख्याल भी मन में नहीं लाते हो। आप दोनों के बीच हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

5- खुलकर विचार व्यक्त करते हैं 

अगर आप अपने पार्टनर से खुलकर हर बात बोल पाते हो, तो आपका रिलेशन भी इमोशनली हेल्दी है। आपको कभी भी अपने पार्टनर कुछ भी कहने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए न ही शर्म महसूस करना चाहिए।

Advertisment






रिलेशनशिप
Advertisment