Advertisment

जानिये U.P की इन 4 जानी-मानी महिला खिलाड़ियों के बारे में

author-image
Swati Bundela
New Update
जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोई भी फील्ड ऐसा नही है जिनकी बुलंदियां महिलाओं से अछूती रही हो। हर जगह महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। पहले जहां कहा जाता था कि खेल महिलाओं के लिए नहीं है, आज वहीं महिलायें इसमें भी वाहवाही लूट रही हैं। आज हम आपको ऐसी 4 महिला खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जो U.P की जानी-मानी महिला खिलाड़ी हैं (famous women players of U.P in Hindi)। इन्होनें अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ-साथ अपने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
Advertisment


ये हैं U.P की जानी-मानी महिला खिलाड़ी (famous women players of U.P in Hindi)



Advertisment

1. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)



दीप्ति शर्मा भारतीय क्रिकेटर हैं।  इनका जन्म सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ और बाद में उनका परिवार आगरा आकर बस गया। उनके पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे के रिटायर्ड क्लर्क हैं, जबकि माँ सुशीला एक प्राइमरी स्कूल में हैडमास्टर हैं। टीम में ऑल राउंडर का रोल निभा रहीं दीप्ति शर्मा को उनके बेहतरीन करियर के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Advertisment

2. पूनम यादव (Poonam Yadav)



पूनम यादव भारतीय क्रिकेटर हैं। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ। और इनके पिता रघुवीर सिंह यादव एक रिटायर आर्मी अफसर हैं। अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन पूनम ने उत्तर प्रदेश से की है।

Advertisment


पूनम यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश जोन और रेलवे की ओर से खेलकर की जिसके बाद उनका सिलेक्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ था। 21 वर्ष की उम्र में ही इन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलना शुरू कर दिया था। और 28 वर्ष में  इन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट की नेशनल टीम में अपनी जगह बना ली थी। लेग स्पिनर पूनम यादव की बेहतरीन गेंदबाजी क्रिकेट प्रेमियों को बेहद पसंद है।
Advertisment


पूनम यादव को उनके शानदार करियर के लिए अर्जुन पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। और इसी के साथ वह 54वीं क्रिकेटर बनी , जिन्हें अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ।


Advertisment

3. सरिता सिंह (Sarita Singh)



सैदपुर जसकोली, उत्तर प्रदेश की निवासी सरिता सिंह ने 21वीं फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की हैमर थ्रो कॉम्पीटिशन में 65 . 25 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ गोल्ड मैडल हासिल किया था। उनके पति भी खिलाड़ी हैं और रेलवे में सीनियर क्लर्क की पोस्ट पर हैं । दोनों की ही तैनाती दाहोद में हैं।

Advertisment


कॉलेज के कोच की देखरेख में सरिता सिंह ने हैमर-थ्रो खेलना शुरू किया। और बेहद गरीबी के साथ दिन काटते-काटते , उन्होंने कई नेशनल कॉम्पिटीशन में मेडल्स जीते। वाकई सरिता सिंह कई लोगों की प्रेरणा की स्रोत हैं।

4. सुमन देवी (Suman Devi)



वाराणसी की रहने वाली सुमन देवी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में छठा स्थान हासिल कर दुनिया भर में नाम कमाया हैं। और ऐसा पहली बार हुआ जब उत्तर प्रदेश की किसी महिला एथलीट ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में छठा स्थान पाया हो।



तो ये थी U.P की जानी-मानी महिला खिलाड़ी (famous women players of U.P in Hindi) जिन्होंने सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया हैं।
#Inspirational Women famous women players of U.P in Hindi
Advertisment