/hindi/media/post_banners/WxfcGT7WYJrlgx3Dumf8.png)
भाई-बहन के रिश्तें पर आधारित फ़िल्में - रक्षाबंधन के त्यौहार पर हिंदी सिनेमा में बहुत से फ़िल्में बनी हैं। कई फिल्मों में भाई-बहन के बीच के अटूट रिश्ते को बड़ी खूबसूरती से बड़े परदे पर दिखाया गया है।यही नहीं रक्षाबंधन पर कई गाने भी फेमस हैं ,चाहें नए हो या पुराने आज भी राखी पर ये गाने फिर से सुनाई पड़ना आम बात है। रक्षाबंधन के इस त्यौहार पर आईये जाने कुछ ऐसी फ़िल्में जो भाई-बहन के प्यार को दिखती हैं।
भाई-बहन के रिश्तें पर आधारित फ़िल्में :
1.फ़िज़ा
सन 2000 में आयी इस फिल्म में ह्रितिक रोशन और करिश्मा कपूर भाई-बहन के किरदार में नज़र आये हैं। इस फिल्म की थीम में दिखाया गया है कि कैसे भाई अमान के दंगों की वजह से गायब हो जाने के बाद उसकी बहन फ़िज़ा अपने भाई की तलाश करती है। सालों तक तलाश करने के बाद फिल्म के अंत में फ़िज़ा को उसका भाई मिल जाता है , ये फिल्म पूरी तरह से है-बहन के प्यारे रिश्ते की कहानी है।
2.जोश
शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या राय जैसे खूबसूरत जोड़ी को पहली बार बॉलीवुड में भाई-बहन का किरदार निभाने का मौका मिला। फिल्म जोश में शाहरुख़ अपनी बहन यानि ऐश्वर्या के प्यार के लिए विलेन बनते हुए नज़र आये। हालाँकि इस फिल्म में इन दो खूबसूरत लोगों को भाई-बहन की जोड़ी के रूप में स्वीकार नहीं किया।
3.हम साथ साथ हैं
फैमिली फिल्म्स की बात की जाए तो ' हम साथ साथ हैं ' फिल्म का नाम हर किसी की ज़ुबान पर आना लाज़मी है। मल्टी-स्टार होने के कारण ये फिल्म और भी मनोरंजक हो गयी है। इस फिल्म में नीलम और उसके तीन भाइयों सलमान, सैफ और मोहनीश बहल के प्रेम को दर्शकों ने बेहद प्यार किया।
4.प्यार किया तो डरना क्या
सलमान खान और काजोल की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाल तो मचाई ही साथ ही इस फिल्म में काजोल और उनके भाई के किरदार में अरबाज़ खान को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अरबाज़ खान अपनी बहन काजोल के लिए बहुत पोसेसिवे नज़र आये।साथ ही सलमान खान की कड़ी परीक्षा भी लेने से पीछे नहीं हटे।
5.दिल धड़कने दो
2015 में आयी बॉलीवुड की मल्टी-स्टारर फिल्म ' दिल धड़कने दो ' में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जोनस भाई-बहन के किरदार में नज़र आये। आयशा और कबीर की भाई-बहन की इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। साथ ही प्रियंका और रणवीर की केमिस्ट्री भी लोगों को बहुत पसंद आयी।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us