Advertisment

क्या आप अपने क्रश को डेट के लिए पूछने पर हिचकिचा रहीं हैं ?

author-image
Swati Bundela
New Update
क्या आप किसी को पसंद करती हैं पर उनसे अपनी फीलिंग्स शेयर करने से डरती हैं क्योंकि आप सोचती हैं कि 'लोग क्या कहेंगे' या 'उसने मुझे रिजेक्ट कर दिया तो क्या होगा' या 'ये तो लड़कों का काम है'? अगर ऐसा तो यही समय है अपनी सोच का बदलकर, अपने डर को साइड में रख कर अपने क्रश को अप्रोच करने का। ये आपको मर्दाना या जनाना नहीं बनाता।

Advertisment


जानिए 5 कारण कि आपको उन्हें क्यों अप्रोच करना चाहिए -

1. आपका इंतज़ार छोटा हो जाएगा।

Advertisment


कोई भी अपने क्रश के साथ डेट पर जाने के लिए महीनों इंतज़ार नहीं करना चाहता। आप भी नहीं करना चाहेंगी। इसलिए अपनी फीलिंग्स दबा कर बैठने की बजाय जाकर उन्हें बताइये कि आप उन्हें पसंद करती हैं। हो सकता कि वो भी आपको पसंद करते हों और आप रिलेशनशिप आ जाएँ।

2. ये सिर्फ लड़कों का काम नहीं है।

Advertisment


हमारे समाज में ये धारणा बनी हुई है कि चूज़ करने का हक सिर्फ़ लड़कों को है, लड़कियों का काम है बैठ कर अपने सपनों के राजकुमार का वेट करना। लेकिन यकीन मानिये इस स्ट्रेटेजी के लिए आप कमसे कम 20 साल आगे आ चुकी हैं। हम 2021 में प्रवेश कर चुके हैं। अगर आज भी आप प्रपोज़ करना लड़कों का काम समझती हैं तो प्लीज़ अपनी सोच बदलिये। आपको पूरा हक है अपने क्रश को प्रपोज़ करने का। अपने दिल की बात कहना बेशर्मी नहीं है। इंतज़ार करने के चक्कर में आप उनके साथ होने का सुनहरा मौका खो सकती हैं।

3. आप सशक्त महसूस करेंगी।

Advertisment


ऐसे समाज में, जहाँ लड़कों पर प्रपोज़ करने का ज़िम्मा रहता है, आप उन्हें प्रोपोज़ करके बेहद कॉन्फ़िडेंट महसूस करेंगी क्योंकि आपने लीग से हट कर काम किया है। आप ने बनी बनाई धारणा को तोड़ने का काम किया है। वैसे भी लड़कियों को अपने ड्रीम्स के पीछे भागना चाहिए, चाहे वो कुछ बनने का ड्रीम हो या किसी के साथ होने का। और इसका मतलब हाथ धोकर पीछे पड़ जाना बिल्कुल नहीं है।

4. उन्हें अच्छा लगेगा।

Advertisment


लड़कों पर डेट के लिए पूछने का बहुत प्रेशर होता है। ऐसे में अगर आप सामने से जाकर उन्हें डेट के लिए पूछती हैं तो उनका प्रेशर कम होगा और उन्हें अच्छा लगेगा। किसी का क्रश होना आपको स्पेशल फील करवाता ही है और लडकों को भी स्पेशल फील करने का हक है। ये भी हो सकता है कि आप जिन्हें पसंद करती हों वो शर्मीले किस्म के इंसान हों और सामने से अपनी फीलिंग्स एक्स्प्रेस न कर पाएँ इसलिए आप पहला कदम उठाइये।

5. ये बाद में रिग्रेट करने से बेहतर है।

Advertisment


अगर आपने आज उन्हें प्रपोज़ नहीं किया तो आपको आगे जाके रिग्रेट होगा। इसलिए बाद में "काश मैंने उसे बता दिया होता" सोचने से बेहतर है आज ही कह दीजिये। ज़्यादा से ज़्यादा ये होगा कि वो 'ना' बोल देंगे। आप उनकी 'ना' की इज़्ज़त करिये और आगे बढ़ जाइये। आखिर 'ना' की एहमियत आपसे बेहतर कौन समझता है। और अगर उन्होंने 'हाँ' कह दिया तो और क्या चाहिए आपको!!

पढ़िए : Netflix पर 6 Bollywood Films एक शानदार डेट नाईट के लिए

रिलेशनशिप क्रश को डेट के लिये पूछने के कारण
Advertisment