Advertisment

5 कारण महिलाओं को इन्वेस्ट क्यों करना चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update
आज के समय में नारी ना सिर्फ पुरुष के कंधे-से-कन्धा मिला कर चल रही है, बल्कि उससे आगे ही है। फिर चाहे बात जॉब करने की हो, या अपना बिज़नेस शुरू करने की - महिलाऐं हर जगह एक्सेल कर रहीं हैं।

Advertisment


हालांकि काफ़ी हद तक महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो चुकी हैं, लेकिन आज भी कई महिलाऐं अपने पैसों को कंट्रोल करते हुए सौ बार सोचतीं हैं। हालांकि, आज कल ज़्यादातर लोग इन्वेस्ट करते हैं, लेकिन आज भी महिलाओं का एक बड़ा ग्रुप इन्वेस्ट करने से कतराता है।



क्या आप भी इन्वेस्ट करने-ना करने की कश्मकश में हैं? तो हम लाएं हैं ऐसे पांच कारण, जिनके चलते आपको इन्वेस्ट करना ही चाहिए:
Advertisment


1. बिना ज़्यादा एफर्ट्स किये इनकम



जब आप इन्वेस्ट करती हैं, तो आपको मेहनत नहीं करनी पड़ती। आपको बस अपना इन्वेस्टमेंट प्लान चुनना है, और अगर आप मार्किट के हिसाब से इन्वेस्ट कर रही हैं, तो मार्किट ऊपर-नीचे होने का ध्यान रखना है। बाकी आपकी इनकम बिना ज़्यादा एफर्ट्स किये आपके पास आ जाएगी।
Advertisment


2. आप जितना इन्वेस्ट करते हैं, आपको उससे ज़्यादा ही मिलेगा



फिर चाहे आप किसी इन्वेस्टमेंट प्लान में इन्वेस्ट करें, या फिर मार्किट में - आपको जितना आप इन्वेस्ट करेंगे, उससे ज़्यादा ही मिलेगा। बस अगर आप मार्किट में इन्वेस्ट कर रही हैं, तो ध्यान रखिएगा कि आप तभी पैसे निकालें जब मार्किट ऊपर हो।
Advertisment


इन्वेस्टमेंट भी तो फिनांशियली इंडिपेंडेंट होने का एक तरीका है - तो आज से ही ढूंढ़ना शुरू कीजिए अपना पर्फ़ेक्ट इन्वेस्टमेंट प्लान, और कदम रखिये फिनांशियली इंडिपेंडेंट होने की राह पर!



Advertisment

3. आपको अपने पैसों को हैंडल करना आता है



जब आप खुद अपने पैसे इन्वेस्ट करतीं हैं, तो आपको अपने पैसे के बारे में ज़्यादा जानकारी होती है। बेहतर समझ सकती हैं की कहाँ पैसा लगाना ठीक रहेगा और कहाँ नहीं। और तो और, इससे आप ओवेरस्पेन्डिंग की प्रॉब्लम से भी बच सकती हैं।

Advertisment

4. काफ़ी वजहों से महिलाओं को काम छोड़ना पड़ता है



कई बार शादी हो जाने की वजह से, तो कई बार बच्चा हो जाने के चलते - महिलाओं को काम करना छोड़ना पड़ता है। कई महिलाएं बाद में फिर से ज्वाइन कर लेती हैं, लेकिन काफ़ी महिलाऐं नहीं कर पातीं। इसलिए, बेहतर है की आप इन्वेस्ट करें, ताकि आप भविष्य में किसी भी फिनांशियल रिस्क से बच पाएं।

5. आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनतीं है



यह सबसे ज़रूरी है - कमाना, सेव करना - हम यह सब करते क्यों हैं? इसलिए ताकि हम फिनांशियली इंडिपेंडेंट बन सके। इसलिए ताकि हमें पैसो के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। तो आखिर इन्वेस्ट करने में कैसी झिझक? इन्वेस्टमेंट भी तो फिनांशियली इंडिपेंडेंट होने का एक तरीका है - तो आज से ही ढूंढ़ना शुरू कीजिए अपना पर्फ़ेक्ट इन्वेस्टमेंट प्लान, और कदम रखिये फिनांशियली इंडिपेंडेंट होने की राह पर!
#फेमिनिज्म मनी और इन्वेस्टिंग
Advertisment