Porn Film Case: गहना वशिष्ठ की मुश्किलें बढ़ी, बॉम्बे HC से नहीं मिली ज़मानत

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

Gehana Vasisth Porn Case Update: अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है। राज कुंद्रा के साथ पोर्न मामले में आरोपी गहना वशिष्ठ की ज़मानत याचिका हुई खारिज। मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने अभिनेत्री ने गिरफ्तारी से पहले जमानत मिलने की याचिका दायर की थी, जो अब कोर्ट द्वारा खारिज हो चुकी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस एसके शिंदे ने 7 सितंबर को उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अभिनेत्री ने इस साल अगस्त में यह याचिका दायर की थी।

Gehana Vasisth Porn Case Update: आखिर क्यों कानून के शिकंजे में फसी अभिनेत्री?

Advertisment

वशिष्ठ पर अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए महिलाओं को धमकाने, जबरदस्ती करने और पैसे का लालच देने का आरोप है। आपको बता दे की इसी पोर्न मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी आरोपी है। सुनवाई के दौरान, उन पर कई आरोप जैसे अश्लील फिल्मों के वितरण और उन फिल्मों में अभिनय करने के लिए महिलाओं को पैसे का लालच देने के आरोप लगाए गए है। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है जिसमें उन पर महिलाओं को अश्लील फिल्में करने के लिए धमकाने और जबरदस्ती करने का आरोप है।

फरवरी 2021 से गहना वशिष्ठ पर चल रहा है ये केस

वंदना तिवारी उर्फ ​​गहना वशिष्ठ, ने फरवरी 2021 में एक पोर्न विवाद में शामिल होने के आरोप में खूब सुर्खियां बटोरीं। थी वह मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नौ व्यक्तियों में से एक थी। आरोप था कि वह मड आइलैंड में पोर्न रैकेट में शामिल थी, जहां लड़कियों को पॉर्नोग्राफ़िक कंटेंट शूट करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

Advertisment

वशिष्ठ पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं जैसे धारा 354-सी (महिला का अपमान), 293 और 292 (अश्लील सामग्री की बिक्री) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की धाराओं के अलावा धारा 67, 67A और 66E (यौन स्पष्ट सामग्री का प्रसारण) भी लागू किया गया है।