Advertisment

ये 7 तरीके आपके बच्चों का General Knowledge बढ़ाने में करेंगे आपकी मदद

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

जानिए बच्चों में General knowledge बढ़ाने के ये 7 तरीके (general knowledge badhaane ke tarike)     
Advertisment




1. बच्चों को आसान फैक्ट के साथ चीजों को याद करवाएं


बच्चे किसी भी चीज को तब तक याद नहीं रख पाते, जब तक आप उसकी कड़ियों को न जोड़ें। जैसे कि बच्चों को आप देश की राजधानी दिल्ली शायद न याद करवा पाएं। पर अगर आप उन्हें इसके अलावा और भी छोटी-मोटी जानकारी देंगे कि दिल्ली में ही संसद है। दिल्ली के लाल किले से झंडा फहराया जाता है और देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों का निवास भी दिल्ली में ही होता है तो उन्हें राजधानी के रूप में दिल्ली का नाम याद रह जाएगा।

अगर आप 2 साल के बच्चे को General knowledge के बारे में बताना चाहते हैं तो आसान चीजों के साथ शुरुआत करें। जैसे कि

  • आप किस शहर में रहते हैं।

  • बाल दिवस, क्रिसमस, बच्चे का जन्म दिन कब आता  हैं।

  • बच्चे के स्कूल का नाम क्या हैं।

  • घर-परिवार के सदस्य किस नौकरी-पेशे में हैं।

  • बच्चे का पूरा नाम क्या हैं।

  • आप घर पर कौन-कौन से पालतू जानवर रख सकते हैं।


2. बच्चे के साथ खेल देखें


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का नाम हो या फिर विश्व के प्रसिद्ध फुटबॉलर्स का नाम या फिर ओलंपिक में खिलाए जाने वाले खेलों की जानकारी हो। ये सभी चीजें आप बच्चों को याद नहीं करा सकते, जब तक वे खेल को न देखें। इसीलिए बेहतर होगा कि आप कम उम्र से ही अपने बच्चे के साथ बैठ कर विभिन्न खेलों को टेलीविजन या फिर मैदान में देखें। यह सिर्फ बच्चों के लिए मनोरंजन ही नहीं, बल्कि उनकी  नॉलेज का सोर्स  भी बनते हैं।

3. म्यूजियम  जाएं


आपने देखा होगा कि अक्सर स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों को म्यूजियम या विज्ञान केंद्र जैसी जगहों पर ले जाया जाता हैं। यह सिर्फ इसीलिए है ताकि बच्चे देश-दुनिया की चीजों को न सिर्फ देख पाएं, बल्कि उनके बारे में जानकारी भी हासिल कर सकें। अगर आपका बच्चा 5 साल से अधिक उम्र का है तो आप उसे आराम से अपने साथ  म्यूजियम घूमाने ले जा सकते हैं और अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते तो घर पर बैठकर बच्चे के साथ ऑनलाइन म्यूजियम भी घूमे जा सकते हैं।

4. एन्साइक्लोपीडिया या जनरल नॉलेज के मैगज़ीन


बच्चों के लिए आज बाजार में एक से एक बेहतर तस्वीरों से एन्साइक्लोपीडिया या जनरल नॉलेज की मैगज़ीन  मौजूद हैं। आप भी अपने बच्चे को इस तरह की किताबों को पढ़ने में मदद करें। इसके लिए आप  वीक में किसी एक टॉपिक चुन लें और सभी मिलकर इन किताबों में मौजूद उस टॉपिक की जानकारी को पढ़कर अपने-अपने विचार उस बारे में व्यक्त करें।

5. न्यूज़ पेपर और न्यूज़ चैनल्स


न्यूज़ पेपर और न्यूज़ चैनल्स  के माध्यम से लगातार जानकारी ऑडियंस और रीडर तक पहुंचाई जाती  हैं।अगर आप भी अपने बच्चे के  जनरल नॉलेज को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने बच्चों को न्यूज़ चैनल्स से फेमिलिअर रखने का प्रयास करें। यहां से बच्चों को न सिर्फ फिल्हाल दुनिया में क्या चल रहा है, यही पता लगता है, बल्कि वे किस देश में क्या हो रहा है, वहां के नेता कौन हैं, वहां कि करेंसी क्या है या वहां मौसम कैसा रहता है, यह सब भी जान पाते हैं।

6. ग्लोब या मैप उपयोग करें


बच्चे को दुनिया से रू-ब-रू करने का सबसे बेहतर तरीका है बच्चे को ग्लोब या  मैप देखना सिखाना।  मैप या ग्लोब के माध्यम से बच्चा न सिर्फअलग-अलग महाद्वीपों, महासागरों, सागरों, देशों के बारे में जान पाते हैं, बल्कि वे इन देशों की राजधानियों, उनके पड़ोसी देशों को भी समझ पाते हैं। साथ ही ग्लोब के माध्यम से आप अपने बच्चे को वेरियस रेखाओं के माध्यम से मौसम की भी जानकारी दे सकते हैं।

7. Quiz show की सहायता से सिखाएं


‘कौन बनेगा करोड़पति’ से बड़ा शायद ही अभी तक कोई क्विज शो टेलीविजन पर ब्राडकास्ट हुआ हो, जिसमें जनरल नॉलेज के ढेरों सवाल शामिल किए गए। आप भी अपने बच्चों के साथ बैठकर ऐसे ही क्विज शो, ऑनलाइन या टेलीविजन पर देख सकते हैं। इस तरह के शोज से बच्चों का जनरल नॉलेज तो बढ़ता ही है, साथ ही वे यह भी समझ पाते हैं कि किसी जानकारी को अलग-अलग सवालों के माध्यम से कैसे पूछा जा सकता  हैं।

बच्चों को General knowledge आप एक-साथ बिठाकर नहीं सिखा सकते। यह एक कंटीन्यूअस प्रोसेस है, जिसमें आपको हर संभव जगह पर बच्चों के सवालों का जवाब देकर उनकी नॉलेज में बढ़ाना करना होगा। बच्चों के General knowledge के लिए जरूरी है कि आप उनके सवालों की अनदेखी न करें। बजाए इसके आप उन्हें और अधिक सवाल पूछने के लिए इंस्पायर करें। हमारी तरफ़ से बताए गए बच्चों में General knowledge बढ़ाने के तरीके अपना कर आप अपना काम काफी आसान कर सकते हैं।




Advertisment



Advertisment



पेरेंटिंग General knowledge बढ़ाने के तरीके
Advertisment