Advertisment

जाने घर में लगाए जाने वाले ये 5 लाभदायक प्लांट्स के बारे में

author-image
Swati Bundela
New Update
घर में कई तरह के प्लांट्स लगाए जा सकते हैं जो बहुत लाभदायक भी होते हैं। फिर चाहे आजकल की प्रदूषित हवा से बचना हो या फिर अपने घर का डेकॉर बदलना हो, इंडोर प्लांट्स लगाना बहुत अच्छा विकल्प है। इस लॉकडाउन में जब हम अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय घर में बिता रहे हैं तो इंडोर प्लांट्स लगाना और उनकी देखभाल करना एक बहुत अच्छा शौक भी बन सकता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही लाभदायक प्लांट्स के बारे में:

Advertisment

1. एलो वेरा



एलो वेरा प्लांट हमारे देश में बहुत से घरों में देख जा सकता है। इससे उत्पन्न जेल में बहुत सारे औषधीय गुण होते है और ये लगभग
Advertisment
त्वचा की हर समस्या को दूर कर सकता है। ये एक प्रभावी एयर प्यूरीफायर भी है इसलिए इसे अपने कमरे में लगाना बहुत लाभकारी होता है। एलो वेरा को हम अपने घर के टोक्सिन लेवल चेक करने में भी इस्तेमाल कर सकते है।

2. पाम प्लांट

Advertisment


इस प्लांट को अगर हम घर के बाहर लगाए तो कम से कम 30 फ़ीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। घर में जब लगाया जाये तो ये 6 फ़ीट तक बढ़ सकता है। इसे ज़्यादा न बढ़ने देने के लिए ये ज़रूरी है की हम इसे एक छोटे गमले में लगाए। इस प्लांट से दो प्रदूषक जाइलिन और टॉलूइन को हम हवा से निष्कासित कर सकते है। ये हमारे घर को ठंडा भी रखता है।

3. इंग्लिश आयवी

Advertisment


ये प्लांट साइज में बहुत छोटा होता है। ये बहुत ही प्रभावी एयर प्यूरीफायर है जो हवा से फॉर्मलडीहाइड को हटा देता है। ये प्लांट करने में बहुत आसान होता है और आप इसे घर में हैंगिंग पॉट में भी रख सकते हैं। इसे ज़्यादा से ज़्यादा धूप में रखने की ज़रूरत है और कम पानी डालने से भी ये अच्छे से उग जाता है।

4. रबर प्लांट

Advertisment


रबर प्लांट भी एक बहुत एयर क्लीनर है। इसे हम एक छोटे से गमले में बहुत अच्छे से प्लांट कर सकते है। इसे सीधे धूप में रखना भी ज़रूरी

नहीं है। इसके गमले की मिटटी भी इतनी उपयोगी होती है की बहुत सारे टॉक्सिन्स को ख़त्म कर सकती है। ये ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच भी अच्छे से बैलेंस बना कर रखता है।

5. स्नेक प्लांट



ये प्लांट भी घर के अंदर 6 फ़ीट तक उग सकता है। इसका महत्व इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि ये रात को भी हवा को प्यूरीफाई कर सकता है। ये कैंसर कारक तत्त्व जैसे बेंजीन, फॉर्मलडीहाइड और जाइलिन को भी अब्सॉर्ब कर लेता। एयर बोर्न एलर्जीज़ से भी ये राहत पहुंचता है।
सेहत
Advertisment