Advertisment

कैसे करें घर पर कोरोना से बचाव ? जानिए यह 5 टिप्स (tips)

author-image
Swati Bundela
New Update
कोरोनावायरस भारत और कई अन्य देशों में तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। यह पहले लहर के मुकाबले काफी ज्यादा हानिकारक है। वही इसके कारण हर दिन 100 से भी अधिक लोग मर रहे हैं। हालांकि कोरोनावायरस से बचने के लिए अब वैक्सीन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। लेकिन वैक्सीन 100% कारगर नहीं है इसीलिए वैक्सीन होने के बावजूद भी अभी हमें अपने शरीर पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हमें मार्क्स पहनकर, दूरी बना कर, घर के उपाय कर कोरोनावायरस से बचने की कोशिश करनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए घर में ही ये 5 उपाय करें।
Advertisment


1. कसरत या योग करें



कोरोनावायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत होना काफ़ी जरूरी है। इसलिए हमें हर रोज सुबह या शाम कसरत या योगा करना चाहिए। कसरत करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा यह एंजाइटी तनाव और वजन भी कम करने में मदद करता हैं।
Advertisment


2. हाथ धोएं



कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ धोना आवश्यक है। क्योंकि हम अपने हाथों को इस्तेमाल 10 जगह करते हैं जिससे हमारे हाथ में कीटाणु बैठ सकते हैं। इसीलिए कोई भी चीज छूने से पहले हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। आंख मुंह को छूने से भी पहले हाथ में सैनिटाइजर लगा लें। हाथ अच्छे से और कम से कम 2 मिनट तक धोएं। घर से बाहर कम निकलने की कोशिश करें और बाहर से घर आने के बाद भी तुरंत हाथ धोएं।
Advertisment


3. हरी सब्जी खाएं



इस वक्त अपने आपको स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी खाएं व फल भी खाएं। खाने से पहले हाथ धोना ना भूलें या किस चीज को छूने से पहले हाथ धोएं।
Advertisment


4. काढ़ा पिएं



लॉन्ग, काली मिर्च, तुलसी का पत्ता यह सब मिलाकर काढ़ा पिएं। कोशिश करें कि आप रोज काढ़ा पिएं इससे आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनेगी और ज्यादातर गर्म पानी पिएं और गरम खाना भी खाएं।
Advertisment


5. गिलोय और आंवला का सेवन करें



गिलोय के पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन और इसके तनों में स्टार्च अधिक मात्रा में पाएं जातें हैं। वही आंवला में औषधीय गुण पाएं जातें हैं। इन दोनों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
सेहत कोरोनावायरस
Advertisment