Advertisment

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भतीजे विनय आनंद की प्रशंसा पर किया रिएक्ट: 'उनमें से कम से कम एक को एहसास हुआ'

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

सुनीता आहूजा ने भतीजे विनय आनंद की प्रशंसा पर किया रिएक्ट: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने भतीजे विनय आनंद की प्रशंसा की है, जब उन्होंने उन्हें अपने जीवन में एक 'माँ की आकृति' कहा था।उनकी ये बात, उनके दूसरे भतीजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ गोविंदा और उनके झगड़े के बीच आई। सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि जो रेस्पेक्ट नहीं कर सकता उसके साथ किसी तरह का रिलेशनशिप नहीं रखना चाहिए। 

सुनीता आहूजा ने भतीजे विनय आनंद की प्रशंसा पर किया रिएक्ट: विनय ने कहा, 'मामी माँ समान हैं' 

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में विनय आनंद ने कहा कि सुनीता मामी उनके लिए माँ से कम नहीं हैं और वो उनका बहुत सम्मान करते हैं। विनय ने यह भी कहा था कि सुनीता आहूजा ने एक मां की तरह लाड़-प्यार किया, देखभाल की और हमेशा उनका साथ दिया।

Advertisment

इंटरव्यू में हुई इस बात के जवाब में सुनीता आहूजा ने बताया कि "यह बहुत अच्छा है कि विनय को अब भी याद है कि हमने उसके लिए क्या किया है। मैं कृष्णा, आरती सिंह और बाकि सभी बच्चों की देखभाल करती थी। गोविंदा की माँ के निधन के बाद, मैं घर की अकेली महिला थी जिसे ये बच्चे अपनी माँ के रूप में देख सकते हैं।"

बता दें कि गोविंदा ने विनय के साथ कुछ फिल्में भी की हैं। वो आगे बताती हैं कि कैसे 18 साल कि उम्र में शादी के बाद तमाम ज़िम्मेदारियाँ उनके सर पर आगयी थीं। अपनी बच्ची के साथ साथ सुनीता ने कृष्णा, आरती और विनय का भी खूब ख्याल रखा था। इसीलिए सुनीता ने आगे बताया कि उन्हें ख़ुशी हैं कि सबमे से किसी एक को तो यह अहसास हुआ कि मैने उनको बड़ा करने में कितनी मेहनत और सैक्रिफाइस किये हैं।  

कृष्णा-कश्मीरा और गोविंदा-सुनीता आहूजा का झगड़ा 2016 में शुरू हुआ था। एक बार देखा गया कि 'द कपिल शर्मा शो में' जब गेस्ट के तौर पर गोविंदा और उनकी पत्नी आने वाले थे तो कृष्ण ने उस दिन शूट से आने को मना कर दिया था।

Advertisment

क्या हैं कृष्णा-कश्मीरा और गोविंदा-सुनीता के झगड़े का कारण

झगड़े के बारें में दोनों ही साइड से किसी ने भी ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, इसीलिए मीडिया वाले इस मामलें में तमाम कयास आये दिन लगाते रहते हैं। सुनीता आहूजा ने यहाँ तक कह डाला कि उन दो परिवारों के बीच जो भी झगड़ा या मनमुटाव है, वो अब नहीं सुधरेंगे।
ये सब सुनकर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी पलटवार करने में ज़रा देर नहीं की। कश्मीरा ने सीधे सवाल किया कि आखिर ये सुनीता हैं कौन? इस तरह से दोनों परिवारों में लड़ाई काफी बढ़ चुकी है।

सुनीता ने पारिवारिक मामलों के ख़राब होने का दोष कश्मीरा पर लगाया। सुनीता ने कमेंट किया कि "घर में समस्याएं तब शुरू होती हैं जब हम एक बुरी बहू लाते हैं।"



एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment