हैप्पी बर्थडे बिपासा बासु, हॉरर मूवी अलोन में करन सिंह ग्रोवर से मिली थीं और प्यार हो गया था

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

हैप्पी बर्थडे बिपासा बासु: आज 7 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन मॉडल बिपासा बासु का बर्थडे आता है। आज बिपासा 43 साल की हो रही हैं और यह अभी भी इतनी यंग लगती हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी हिंदी फिल्में की हैं जो आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इसलिए आज इनके बर्थडे पर हम इनकी जर्नी के बारे में बात करेंगे।

बिपासा का जन्म 1979 में दिल्ली में हुआ था और इनको कोलकाता में पाला पोसा गया था। इन्होंने न सिर्फ हिंदी में बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है।

बिपासा बासू की डेब्यू फिल्म कौन सी थी?

Advertisment

बिपासा की जब पहली डेब्यू फिल्म आयी थी तभी से लोगों को यह पसंद आ गयी थी। इनकी पहली फिल्म का नाम है अजनबी और यह 2001 में आयी थी। इस फिल्म में इन्होंने एक नेगेटिव रोल प्ले किया था। यह रोल के लिए इन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था।

इसके बाद सीधा इन्हें लीड रोल की फिल्म मिली थी एक साल बाद 2002 में। इस फिल्म का नाम था राज़ और शायद आपने यह सुना भी होगा। इसके लिए भी इन्हें बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स ने नॉमिनेट किया था।

बिपासा बासु शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहती थी और इन्होंने आपने बोर्ड एग्जाम के बाद इसी की पढाई करने का सोचा था। लेकिन मॉडल मैहर जेसीए रामपाल से मिलने के बाद इनका मन बदल गया था। इनसे यह कोलकाता के होटल में मिली थीं।

Advertisment

बिपासा को 50 सबसे ज्यादा आकर्षक महिलाओं की लिस्ट में भी रखा गया था। यह इस लिस्ट में कई सालों तक रही थीं जैसे कि 2011 में 8th रैंक में, 2012 में 13th रैंक में और 2013 में 7th रैंक में। इसके अलावा इनका नाम एशिया कीसबसे सेक्सी वीमेन की लिस्ट में भी 2005 और 2007 आया था। यह एक UK की मैगज़ीन ईस्टर्न ऑय ने रैंकिंग दी थी।

बिपासा बासू ने किस से शादी की है?

बिपासा ने कई हिंदी हिट फिल्में जैसे कि राज़, रेस, नो एंट्री, जिस्म और धूम की हैं। इसके बाद यह एक हॉरर मूवी अलोन में करन सिंह ग्रोवर से मिली थीं और इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद इन्होंने अप्रैल 2016 में शादी कर ली थीं और यह अभी तक साथ में है।

Advertisment

 


एंटरटेनमेंट