Happy Birthday Parineeti Chopra: हिट और फ्लॉप का मिलाजुला है परिणीति का करियर

author-image
Swati Bundela
New Update


Happy Birthday Parineeti Chopra: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा का आज बर्थडे है। परिणीति ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म "लेडीज वर्सेस रिस्की बेहल" में एक छोटा सा किरदार निभा कर की थी। लेकिन असली ब्रेक तो उनको 2012 में आयी फिम "इश्क़ज़ादे" से मिला। जिसमे उनके अपोजिट एक्टर थे अर्जुन कपूर। आज परिणीति चोपड़ा के 31वें जन्मदिन पर जानिए उनकी कुछ खास अपकमिंग फिल्मों के बारें में- 

Advertisment

Happy Birthday Parineeti Chopra: बीते सालों में रहा हिट फ्लॉप का सिलसिला, अब अपकमिंग फिल्मों से है उम्मीद

परिणीति के पास अगले साल सूरज बरजात्या की फिल्म "उंचाई" और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म "एनिमल" के जैसे दो काफी बड़े प्रोजेक्ट हाथ में हैं। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे बड़े नामों के साथ फिल्म का हिस्सा बनने के लिए, 'द फैमिली मैन' सूरज बरजात्या की अगली फिल्म उन्हें ब्लॉकबस्टर दे सकती है।

बहरहाल, 2021 के शुरूआती महीने परिणीति के लिए कुछ खास नहीं रहे। इस साल उनकी तीन काफी इम्पोर्टेंट फ़िल्में आई, लेकिन उनमें से केवल एक ही बॉक्सऑफिस पर अच्छे से चल पायी। परिणीति की इस साल तीन बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं, "द गर्ल ऑन द ट्रेन", "संदीप और पिंकी फरार" और "साइना"। 

Advertisment

उनकी आखिरी फिल्म 2019 की "केसरी" बॉक्सऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। वैसे अपनी आने वाली फिल्मों "ऊंचाई" और "एनिमल" से परिणीति को काफी उम्मीद है।

https://twitter.com/filmfare/status/1451408953296838660?s=20

परिणीति के बर्थडे पर फ़िल्म्फरे ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से उनको जन्मदिन कि बधाई दी और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं। उनके फैंस भी जल्द से जल्द परिणीति को बड़े परदे पर देखने को उतावले हो रहें हैं। 


एंटरटेनमेंट