अंगूर के बेमिसाल फायदे : जानिए गर्मी में अंगूर खाने से शरीर को क्या लाभ होता है

author-image
Swati Bundela
New Update
ठंडक भी बनी रहती है और साथ ही यह खून को भी बढ़ाता है। अंगूर से आपका हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। आईये देखते हैं अंगूर के कई बेमिसाल फायदे आपकी हेल्थ के लिए।

गर्मी में अंगूर खाने के 5 बेमिसाल फायदे -

1 )  वज़न कम करने में भी मदद –


यह गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखता है। रोज़ अंगूर खाने से आपको वज़न कम करने में भी काफी मदद मिलेगी। अंगूर में ज्यादा मात्रा में पानी और फाइबर होता है।और यह आपकी पाचन शक्ति को मज़बूत करता है जिससे आपको वज़न कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं अच्छी मात्रा में जो आपको फायदा देते हैं।

2 ) ह्रदय रोगों में फादेमंद –


ह्रदय रोग में भी अंगूर काफी असर करता है। अंगूरों में साइटोकेमिकल्स मौजूद होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में रखता है और रक्त वाहिकाओं को भी साफ़ रखता है जिससे दिल का दौरा होने के दर नहीं रहता। इसमें विटामिन C और A भी प्रचूर मात्रा में होते हैं जो इन्फेक्शन्स से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

3 ) कैंसर रोग से बचाव करता है –


अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को कैंसर से बचाते हैं। कैंसर जैसी और भी खतरनाक बीमारियां जैसे टीबी , ब्लड इन्फेक्शन से भी बचाते हैं। अंगूर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक साबित होते हैं।

4 ) डायबिटीज में भी फायदा करता है –


गर्मियों में अक्सर हम आइस क्रीम या ठंडी ड्रिंक्स पीते हैं जिसमे बोहोत शक्कर होती है जो आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। यदि आप या आपके घर में कोई मधुमेह से ग्रस्त है तो अंगूर का सेवन एक अच्छा विकल्प है । नियमित रूप से अंगूर खाने से आपके ब्लड की शुगर लेवल कम होती है और इसमें अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है।

5 ) सर दर्द और माइग्रेन में आराम –


काले अंगूर आपके दिमाग की एकाग्रता को बढ़ाते हैं। आपका दिमाग तेज़ होता है और यह माइग्रेन जैसी बीमारी ठीक करने में भी काफी मदद करता है। रोज़ नियमित रूप से अंगूर का रस पीने से आपको माइग्रेन में काफी राहत मिलेगी। और धुप की वजह से होने वाले सर दर्द में भी आराम मिलता है। इसका स्वाद भी सबको बेहद पसंद आता है।
फूड