/hindi/media/post_banners/xFWiuYpH600ViCaeQOZH.png)
Healthy Juices For Winters: कुछ लोगों के लिए जूस उनकी डाइट का अहम हिस्सा होता है। लेकिन आप में से कई लोग बाजार में मिलने वाले जूस का सेवन कर रहे होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ये जूस आपके शरीर को कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं पहुंचाते हैं। पैक्ड जूस आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और मोटापे को भी ट्रिगर कर सकते हैं क्योंकि वे चीनी से भरे हुए होते हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको पैक्ड जूस का सेवन बंद कर देना चाहिए। यहां पांच जूस की लिस्ट दी गई है, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरे हुए हैं।
Healthy Juices For Winters: 5 हेल्थी जूस जो आपको जरूर पीने चाहिए
1. अनार का रस
इसमें फोलिक एसिड के साथ विटामिन ए, सी और ई होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें फोलिक एसिड भी होता है, जो हाई बीपी और एनीमिया के खतरे को कम करता है। हीमोग्लोबिन की कमी से निपटने के लिए अनार का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन डायबिटिक पेशेंट्स को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। यह गर्भ में पल रहे बच्चे को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
2. मिक्स वेजिटेबल जूस
मिक्स वेजिटेबल जूस सबसे सेहतमंद और सबसे फायदेमंद जूस माना जाता है। आप इसमें कई सामग्री जैसे- गाजर, खीरा, चुकंदर, नींबू, पुदीना, आंवला, टमाटर, लौकी और हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक और फूलगोभी पत्ता गोभी आदि मिला सकते हैं।
3. अनानास का रस
अनानास का जूस फायदेमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। अनानास का जूस आपकी आंखों के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। अनानास के जूस के सेवन से अस्थमा का खतरा भी कम होता है। इस जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं।
4. टमाटर का रस
टमाटर का जूस आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर एंटीऑक्सिडेंट और लाइकोपीन रसायन से भरपूर होता है, जो पेट और फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके साथ ही यह पैंक्रियाटिक, कोलोरेक्टल, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को भी कम करता है। यह भी माना जाता है कि लाइकोपीन फेफड़ों और हृदय को नुकसान से भी बचाता है।
5. संतरे का रस
यह विटामिन सी और फाइबर से भरा हुआ है। संतरे के जूस के सेवन से इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता है।संतरे का रस कैटरेक्ट के साथ-साथ कैंसर को भी रोकने में आपकी मदद कर सकता है। संतरे के रस में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कई पुरानी बीमारियों को रोक सकते हैं।