Advertisment

गर्मियों में शरीर को ठंडा कैसे रखें ? क्या क्या खाएं और क्या करें ?

author-image
Swati Bundela
New Update
गर्मियों में तेज गरम हवा और धूप के कारण हमें कुछ भी समझ नहीं आता है और हम गर्मी में बहुत परेशान हों जाते हैं। ऐसे में ऊपरी चीज़ें कुछ भी काम नहीं आती हैं। इसलिए ऐसे में अच्छा यही होता है कि हम ऐसी चीज़ें खाएं जिस से शरीर को अंदर से ठंडक मिले। कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जिसको खाने से आपका शरीर अंदर से ठंडा रहता है और आपको गर्मी कम लगती है। गर्मियां आ ही चुकी हैं और ऐसे में हम आपको बताएंगे कि शरीर को ठंडा कैसे रखें -

Advertisment

1. ऐश गार्ड यानि कि पेठा



पेठा स्वाभाव में बहुत ठंडा होता है। इस के अंदर 96 प्रतिशत पानी होता है जो गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचता है। इस के साथ साथ पेठे में विटामिन बी 1 और बी 3 होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और खून से जुडी बीमारियों से बचता है।

Advertisment

2. सलाद



सलाद बनाने के लिए आप प्याज, टमाटर और ककड़ी को छोटा छोटा गोल या जैसा आपको पसंद हो वैसा काट लें। इसके बाद आप पुदीना और धनिया पट्टी अच्छे से धोकर 4 से 5 पट्टियां सलाद में ही मिला लें। इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ऊपर से नींबू और भुना हुआ जीरा पाउडर भी ड़ाल सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सलाद में गाजर, मूली, चुकंदर और फल वगेरा भी खा सकते हैं।
Advertisment


3. सफ़ेद और लाइट कलर के कपडे पहनें



अगर हम सबसे हल्के रंग की बात करें तो वो सफ़ेद ही है। सफ़ेद रंग गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट होता है क्योंकि इस रंग में सबसे कम गर्मी लगती है। सफ़ेद हो और सूती भी इससे अच्छा क्या ही है और सफ़ेद रंग रौशनी को अब्सॉर्ब नहीं करता बाकि सारे रंग करते हैं भले ही कम करें। इसके कारण आपको गर्मी ज्यादा लगती है और आप परेशान हो जाते हैं।
Advertisment


4. घर पर पानी से बनी चीज़ें पिएं



गर्मियों में आप घर पर पानी से कई चीज़ें बना सकते हैं जैसे कि दही की लस्सी,नींबू पानी और  शिकंजी। इन से आपको कुछ नुकसान भी नहीं होता है और आपका शरीर भी अंदर से ठंडा रहता है।
सेहत फूड
Advertisment