Advertisment

होली 2021 : कोरोना वायरस के दौरान सुरक्षित होली मनाने के टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
कोरोना वायरस के दौरान सुरक्षित होली  - होली का त्यौहार बस आने को ही है। लेकिन होली के साथ- साथ भारत में दोबारा से कोरोना वायरस के केसेस भी काफी बढ़ने लगे हैं। भले ही भारत में वैक्सीन लगाना चालू हो गया है लेकिन फिर भी कोरोना के केसेस में बढ़ोतरी हो रही है दिन पे दिन। इसलिए आपको सुरक्षित होली मनाने की बहुत ज़रूरत है। ज़रा सी भी लापरवाही आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पंहुचा सकती है। इसलिए सुरक्षित
Advertisment
होली मनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।



Advertisment
4 कोरोना वायरस के दौरान सुरक्षित होली मनाने के टिप्स

1 ) सूखी होली मनाये -

Advertisment


होली के समय मौसम में भी बदलाव होता है और उस वजह से हमें सर्दी ख़ासी होने का डर रहता है। और सर्दी ख़ासी से हमारी बॉडी की इम्युनिटी ख़राब हो जाती है। जिससे कोरोना वायरस का खतरा बढ़ जाता है।

2 ) नेचुरल रंगो का इस्तेमाल करें -

Advertisment


होली खेलते समय अक्सर रंग हमारे नाक , कान और मुँह में चले जाते हैं। अगर आप केमिकल वाले रंग इस्तेमाल करेंगे तो आपको नुकसान पहुंचेगा और वायरस का खतरा भी बढ़ जायेगा। आप नेचुरल रंगो का इस्तेमाल करें या फिर आप फूलों से भी होली खेल सकते हैं।

3 ) परिवार के साथ मनाएं होली-

Advertisment


होली के दिन अक्सर देखा जाता है की भारत में लोग भीड़ भाड़ वाली जगह जाकर होली खेलते हैं। कई होली पार्टी भी मनाई जाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते आपको इससे बचना चाहिए। आप घर में अपने परिवार वालों के साथ ही होली मनाएं और भीड़ भाड़ वाली जगह न जाएं।

4 ) मास्क और हैंड सेनिटाइज़र का इस्तेमाल करें -



होली के दिन लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं। अगर आप किसी के घर जाएं तो अपना मास्क पहन कर जाएं और उसे न उतारें। और अगर आपके घर कोई आये तो उन्हें भी आने से पहले अपने हाथ सेनिटाइज़ करने को कहें व मास्क भी पहन नें को कहें।
सेहत सोसाइटी
Advertisment