/hindi/media/media_files/h862wkiLqFXJEyUmXUWX.png)
Image Credit: Radio City
Happy Birthday Asha Bhosle: आज ही के दिन 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में आशा भोसले का जन्म हुआ। इंडियन सिनेमा 90 के दशक में प्लेबैक सिंगिंग में आशा भोसले नाम जाना जाता है। अपनी खूबसूरत आवाज़ से से न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस हुए। अपने सिंगिंग करियर में आशा ताई ने कई दिल छू देने वाले गाने गाये, जैसे 'अभी न जाओ छोड़कर', 'चुरा लिया है तुमने जो', 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी', 'कह दूं तुम्हें', 'किताबें बहुत सी', जिनका खुमार आज भी लोगों के ऊपर दिखता है। आशा ताई के 88वें बर्थडे पर उनके कुछ एवरग्रीन और आइकोनिक गाने याद करना तो बनता है-
Happy Birthday Asha Bhosle: आशा ताई के 5 आइकोनिक गाने
1. कह दूँ तुम्हें या चुप रहूं
किशोर कुमार के साथ आशा जी का ये गाना दर्शकों को बड़ा ही पसंद आया। गाने के बोल ऐसे हैं मानो हीरो और हीरोइन एक दूसरे से बात कर रहें हों। ये गाना 1975 में 'दिवार' फिल्म का है। यश चोपड़ा की इस फिल्म में शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, नीतू कपूर और परवीन बॉबी जैसे स्टार्स रहे।
2. दम मारो दम
1973 में आयी फिल्म 'हरे कृष्णा हरे राम' में आशा ताई में 'दम मारो दम' गाना गाया, जिसके लिए आशा जी को फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड भी मिला। बाद में 2011 में इस गाने का रीमेक म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने किया, जिसमें उन्होंने सिंगर के तौर पर अनुष्का मंचन्दाना को लिया। इस गाने के ओरिजिनल वर्जन को आज भी लोग भूले नहीं हैं।
3. दिल चीज़ क्या है
1981 में आई फ़िल्म 'उमराव जान' मिर्ज़ा हादी रुस्वा के उपन्यास उमराव जान ‘अदा’ पर आधारित रही। इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार तो मिला ही साथ ही फिल्म जगत में इसने गयी अवार्ड्स भी अपने नाम किये। फिल्म की अदाकारा रेखा को भी सबने बहुत पसंद किया। फिल्म के गीत 'दिल चीज़ क्या है....आप मेरी जान लीजिये' ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। इस गाने के लिए आशा ताई को राष्ट्रीय फिम्ल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
4. किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने
फिल्म 'बाज़ीगर' का ये सांग आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है। फिल्म के नायक और खलनायक के रूप में शाहरुख़ खान को देखा गया तो काजोल और शिल्पा शेट्टी नायिका रहीं। फिल्म के डायरेक्टर रहे अब्बास-मस्तान और म्यूजिक दिया अन्नू मालिक जी ने। आशा जी के बेस्ट एवरग्रीन सांग्स में इस सांग को खूब पसंद किया गया।
5. रंग दे
1999 में फिल्म 'त्क्षक' से आशा जी को बॉलीवुड में दुबारा प्रसिद्धि मिली। ए.आर. रहमान और आशा जी की साझेदारी में कई गीत रिकार्ड हुए जिनमें हिट गीत ‘मुझे रंग दे...(त्क्षक)’, राधा कैसे न जले...(लगान, युगल गीत उदित नारायण के साथ), कही आग लगे ..(ताल) शामिल हैं। इस गीत को इंटरनेशनल व्यूअर चॉइस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। गाने के बोल लिखे थे सुखविंदर सिंह जी ने और इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में नज़र आये।