Advertisment

कहानी बनाओ, खाना खिलाओ : भारतीय बच्चों के लिए स्नैक आइडियाज़

author-image
Swati Bundela
New Update

 

Advertisment

कुछ अच्छा खाना है। मदर्स ये बात सोच-सोच कर थक चुकी हैं कि क्या बनाएँ और बच्चों को कैसे खिलाएँ। ये एक ऐसी साइकल है जिससे हर माँ गुज़रती है। बच्चों के लिए स्नैक्स : इस सवाल का जवाब हर कोई चाहता है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चें खाएँ और उनका खाना हेल्दी हो। लेकिन हम उन्हें जो खिलाना चाहते हैं, वो उसे अपनी प्लेट पर बिल्कुल नहीं देखना चाहते, तो क्या करें? Baccho ke liye snack ideas. 

खाने के समय बच्चों को कहानी सुनाने के 5 कारण -

1. बच्चों और माता-पिता के बीच एक गहरी तरह का इन्वाॅल्वमेंट होता है।

Advertisment

2. कहानियां बच्चे को अच्छे तरीके से डिस्ट्रैक्ट करती हैं और उनके इमैजिनेशन को गति प्रदान करती हैं। यह छोटे बच्चों को भोजन का आनंद देता है जो भोजन के लिए ही काफ़ी ज़रूरी है। भोजन को आनंद लेकर खाना चाहिए, फ़ोर्स से नहीं।

3. कहानियों में खुद को बुनने का एक तरीका होता है। इसलिए एक छोटे विचार(जैसे कि आपका सैंडविच या इडली) से असली कहानी का निर्माण, आपके बच्चे के साथ आपके रिश्ते को अलग-अलग तरीकों से मजबूत करेगा।

4. कहानियां बनाई जा सकती हैं, परिवार में किसी के द्वारा सुनाई जा सकती हैं जैसे दादा-दादी, नानी, एक दीदी या अन्य कोई भी व्यक्ति। इसमें बहुत एफ़र्ट नहीं लगते हैं और माओं को दोषी महसूस करने की ज़रूरत नहीं है अगर वे इस प्लान को लीड कर सकती हैं।

Advertisment

5.भोजन और नाश्ते के समय में आपके बच्चे की बढ़ती उम्र बेहतरीन समय और कहानियों से भरपूर होगी।

ब्रेड फ़न (Bread Fun)

विभिन्न आईडियाज़ को एक्सप्लोर करके आप पता कर सकते हैं कि कैसे ब्रेड नाश्ते को बहुत मज़ेदार बनाया जा सकता है। सैंडविच को जानवरों की तरह शेप दिया जा सकता है। इससे पहले कि मैं आपको एक माँ के रूप में और बातें बताऊं, याद रखें कि पारंपरिक(traditional) रूप से गेहूं के अन्य रूपों के मुकाबले ब्रेड को कम पसंद किया जाता था। लेकिन आज हमारे पास बच्चों के लिए, फैक्टरीज़ से बने ब्रेड की तुलना में बहुत अच्छे हेल्दी ऑपशन्स मौजूद हैं। यदि आपके पास बेकरी की पहुंच है, तो मल्टी ग्रेन ब्रेड या होल वीट ब्रेड लाना ना भूलें। ये अन्य विकल्पों की तुलना में अच्छे होते हैं। हफ़्ते में कई बार छोटे बच्चों के लिए ब्रेड एक बढ़िया विकल्प है। ब्रेड से पैन केक, टोस्ट, ब्रेड जैम जैसी ढेरों चीज़ें बनाई जा सकती हैं।

Advertisment

आपके बच्चों को पसंद आने वाले सैंडविच स्नैक्स

बच्चों को अपने खाने की सुंदरता अच्छी लगती है। कुछ नया और अलग करने में ज़्यादा मेहनत नहीं लगती इसलिए खाने के लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहिए। रोज़ाना इस्तेमाल किये जाने वाले सब्जियों और फलों के साथ सैंडविच को थोड़ा ट्विस्ट भी दिजीए जैसे सैंडविच की आँखे और मूछे बनाइये। हर रोज़ अपने सैंडविच को एक अलग लुक दीजिये।

डॉगी शेप्ड सैंडविच बनाइये क्योंकि डॉगीज़ बच्चों के पसंदीदा जानवर होते हैं। अपने सैंडविच को फूलों और अन्य शेप्स तक सीमित ना करें।

Advertisment

हम अपने किचन में हमेशा एक कैंची रखते हैं ताकि अपने सैंडविच को मन चाहा कट दे सकें। इसके लिए किसी शेप कटर की ज़रूरत नहीं पड़ती।

सैंडविच से जुड़ी कोई कहानी सुनानी है? अंडे ने सैंडविच से क्या कहा? और फ़िर अपने बच्चे से जवाब पूछीये। कहानी बिल्ड होती जाएगी।

इडली

Advertisment

इडली अच्छा स्नैक है और अच्छी कहानियाँ बनाने में मदद करता है। बच्चों की प्लेट में जितनी भी इडलीज़ हों, उनका नाम रखिये और उनकी कन्वरसेशन डेवलप करिये। उनकी बात-चीत बच्चों को इंटरेस्टिंग एक्सप्रेशन्स के साथ सुनाइये। बच्चों से पूछीये कि वो इनमें से कौनसी इडली खाना चाहेंगे। इसके अलावा इडली कैसे बनती है, ये किस्सा भी बच्चों को सुना सकते हैं। इडली को हमेशा गोल बनाने की ज़रूरत नहीं है, इसे भी अलग-अलग शेप्स दिए जा सकते हैं।

बर्गर्स

हममें से कुछ लोग बच्चों को हैवी स्नैक्स खिलाना चाहते हैं। ऐसे में बर्गर एक अच्छा ऑपशन है। इसमें आप उबली हुई सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं और सेंटर के लिए टिक्की, पैटी, ओट्स, कच्चा केला, बीट रूट, कीमा जैसी चीज़ों का उपयोग करिये। ये हेल्दी भी होगा और आपका बच्चा खाने में नखरे भी नहीं करेगा।

Advertisment

पराठा

पराठे कई तरह के हो सकते हैं। कुछ ऑपशन्स निम्न प्रकार के हैं -

आलू पराठा

गोभी पराठा

मेथी पराठा

कद्दू पराठा

मिक्स वेज पराठा

पराठे की फ़िलिंग्स भी कई प्रकार की होती हैं -

चीज़ फिलिंग

पनीर फिलिंग

मिक्स वेज और चीज़ फिलिंग

पनीर भुर्जी

हम सलाह देंगे की फिलिंग को थोड़ा लाइट ही रखे ताकि बच्चे खाने से मना ना कर दें। तो ये हैं बच्चों के लिए कुछ अच्छे स्नैक ऑपशन्स। खाने को मज़ेदार बनाइए, ये एक अच्छा एक्सपीरिएंस होना चाहिए।







ये थे Baccho ke liye snack ideas।



पेरेंटिंग बच्चों को स्नैक्स में क्या खिलाएँ
Advertisment