Advertisment

भारत की टॉप सेलर, नेथरा कुमानन ने टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया

author-image
Swati Bundela
New Update
भारत की नेथरा कुमानन ने बुधवार को एशियाई ओलंपिक योग्यता चैंपियनशिप के लेजर रेडियल वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 23 वर्षीय सेलर ने अंत से ठीक पहले बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने

नवी और दसवीं रेस में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Advertisment




वरुण ठक्कर और के.सी. गणपति की भारतीय जोड़ी ने 49 वर्ग में 13 , 14 , और 15 वि रेस में चौथे , दूसरे और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस जोड़ी को क्वालीफाई करने के लिए, गुरुवार को टॉप छह में रेस समाप्त करनी होगी।
Advertisment




नेथरा के 18 नेट पॉइंट्स हैं, जबकि उनके निकटतम एशियाई कॉम्पिटिटर हांगकांग की स्टेफ़नी नॉर्टन 41 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। अगर नॉर्टन अंतिम दौड़ में पहले स्थान पर भी ख़तम करती हैं तब भी सभी वर्गों के सभी नाविकों को गुरुवार को दो अंक मिलेंगे, और अगर नेथरा ने दौड़ पूरी नहीं की, तो नॉर्टन को दो अंक मिलेंगे, जो भारतीय को अगले इवेंट में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

Advertisment

 टोक्यो में जगह बनायी -



नेथरा, जिसने टोक्यो में अपनी जगह बनायीं , ने कहा: "एक तरफ यह मेरे लिए एक सपना सच होने वाला क्षण है और दूसरी तरफ, यह कल (गुरुवार) को समाप्त करने के लिए सिर्फ एक कदम दूर है "
Advertisment




तमिलनाडु की 23 वर्षीय सेलर , ने कहा कि स्पेन में ग्रैन कैनरिया में पिछले डेढ़ साल से हंगेरियन कोच तामस एस्स के तहत कोचिंग अमूल्य साबित हुई है। विश्व कप की ब्रोंज पदक विजेता, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला ने कहा, "ग्रैंड कैनरिया में, मैंने कई गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय सेलर्स के साथ प्रशिक्षण लिया, जिससे मुझे बहुत मदद मिली।"

Advertisment


नेथरा के अपने नज़दीकी कॉम्पिटिटर उनके देश में से राम्या सरवनन हैं, जो 39 नेट अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो 21 अंकों का एक बड़ा अंतर है। नेथरा अगर ये रेस केवल पूरी भी करती हैं तो भी वह आगे हैं ।



रिजल्ट्स (भारत )
Advertisment


४९ वर्ष : पुरुष: 1. वरुण ठाकर और के.सी. गणपति; महिला: 4. एकता यादव और रितिका दांगी; लेज़र रेडियल: 1. नेथरा कुमारन, 3. राम्या सरवनन, 5. हर्षिता तोमर; लेजर मानक: 3. विष्णु सरवनन, 10. उपमन्यु दत्ता; विंडसर्फिंग: आरएस: एक्स: पुरुष: 6. जेरोम कुमार, 7. इबाद अली; आरएस: एक्स: महिला: 3. ईश्वर्या गणेश।



feature pic credit : sportsstar.thehindu.com
न्यूज़ नेथरा कुमनन
Advertisment