क्या आप प्रियंका चोपड़ा के बारें में यह जानते हैं ?
वह चार्मिंग हैं, एक्ट्रेस हैं, सिंगर हैं, मेगास्टार हैं, लेखिका हैं – रोल कई हैं उनके। और उनके चाहने वालों ने उन्हें हर रूप में, हर रोल में सराहा है। जहाँ किताबों के शौक़ीन लोगों को उनके द्वारा लिखी गयी किताबें पसंद आतीं हैं, वहीं बॉलीवुड के चाहने वालों को उनकी फ़िल्में।
क्या आप भी उनके स्किल्स के कायल हैं? अगर हाँ, तो उनके बारे में यह फैक्ट्स तो आपको जानने ही चाहिए:
1. उन्हें ‘बॉलीवुड‘ शब्द नहीं पसंद। उनका कहना है कि हम हॉलीवुड के मिनिएचर नहीं हैं, तो बॉलीवुड शब्द क्यों? यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है, जो की दुनिया के सबसे अच्छे प्रोडूसर्स में से एक है।
2. प्रियंका चोपड़ा को बचपन से ही अस्थमा है। वह इसके लिए अवेयरनेस फैलाने के लिए काफ़ी कोशिश करती हैं।
3. उन्होंने 10 – 11 साल की उम्र में पहली जॉब की थी। वह अपने माता-पिता के अस्पताल में दवाइयाँ देने का काम करती थीं।
4. उन्हें सनग्लासेस जमा करना पसंद है। उन्हें बार्नेस के पुरुष सेक्शन के सनग्लासेस अच्छे लगते हैं।
5. उन्होंने अपनी माँ के साथ एक प्रोडक्शन कंपनी खोली है। उनकी कंपनी का नाम है पर्पल पेब्बल पिक्चर्स।
6. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ और एजुकेशन भी शुरू किया। और वो अपनी १० % कमाई इसको देती हैं
7. अगर बात निक नेम की है, तो उन्होंने एक निक नेम अपने पति निक जोनास के साथ भी शेयर किया है, जिसे अगर अंग्रेजी में लिखा जाए तो उसके शुरू के 3 अक्षर उनके नाम के हैं और बाद के 2 अक्षर निक के नाम के। यह नाम है ‘प्रिक‘।
8. वर्ष 2000 में,जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, उस ही साल उन्हें मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी ऑफ़ एशिया एंड ओशिनिया का खिताब भी मिला।
9. उन्होंने पहली बार ‘क्वांटिको‘ के लिए ऑडिशन दिया था। इससे पहले उन्होंने काफी रोल अदा किये, लेकिन किसी के लिए फॉर्मली ऑडिशन नहीं दिया था। लोग उन्हें उनके काम से ही पहचानते थे, और उनका ऑडिशन लेने की ज़रूरत किसी को महसूस नहीं होती थी।
10. भारत में सबसे ज़्यादा फोल्लोवर्स उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में ही हैं।
(यह आर्टिकल महक कक्कर द्वारा लिखा गया है)