Advertisment

क्या आप introverts को डेट करने से हिचकिचाती हैं? ये 5 फ़ायदे जान लें

author-image
Swati Bundela
New Update
हमारे समाज में इंट्रोवर्ट्स को लेकर कई गलत धारणाएं बनी हुई है। ये माना जाता हैं कि इंट्रोवर्ट लोग बोरिंग होते हैं और दूसरों से नफ़रत करते हैं, जबकि ये सच नहीं है। भले ही इंट्रोवर्ट्स को सोशलाइज़ करना पसंद ना हो लेकिन उनका मकसद ज़िंदगी में शांति पाना है, लोगों से नफ़रत करना नहीं। अगर आप भी इन निगेटिव स्टीरियोटाइप्स सुन कर इंट्रोवर्ट लोगों को डेट करना अवॉइड कर रही हैं तो हम आपको बता दें कि इंट्रोवर्ट्स बेहतरीन पार्टनर्स बनते हैं। आपको इनके बारे में कुछ ज़रूरी बातें जानने की ज़रूरत है, जो आपको इनकी यूनीकनेस का एहसास कराएंगी। Introverts ko date karne ke fayde।

Advertisment

यहाँ पढ़िये इंट्रोवर्ट को डेट करने के कुछ फ़ायदे -



1. इनका नेचर अंडरस्टैंडिंग होता है

Advertisment


आपसी समझ किसी भी रिलेशनशिप का बेस होता है, ख़ास करके रोमांटिक रिलेशनशिप का। इंट्रोवर्ट्स आपको समझने की पूरी कोशिश करते हैं, आपको उनके सामने अपनी कमियाँ छुपाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इंट्रोवर्ट्स के साथ आप ज़्यादा खुल कर रह सकेंगी और जज होने का डर भी कम रहेगा। एक्स्ट्रोवर्ट की तुलना में, एक इंट्रोवर्ट के साथ आपकी लड़ाइयाँ भी बेहतर होंगी क्योंकि वो आप पर चिल्लाने के बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगी।

2. इंट्रोवर्ट्स अच्छे श्रोता(good listeners) होते हैं

Advertisment


चूँकि एक्स्ट्रोवर्ट लोग खुले स्वभाव के होते हैं इसलिए उन्हें बोलने से पहले सोचना नहीं पड़ता, वो आमतौर पर ज़्यादा बोलते हैं; ऐसे में उनका फोकस अपने ऊपर ज़्यादा और सामनेवाले व्यक्ति पर कम होता है। वो अकसर अपनी बातें करने में ही लगे रहते हैं जबकि इंट्रोवर्ट लोग अच्छे लिसेनर्स होते हैं।



एक इंट्रोवर्ट को डेट करने का ये फ़ायदा है कि आप उनसे कुछ भी शेयर कर सकती हैं, इस यकीन के साथ कि वो पेशेन्टली आपकी बात सुनेंगे। हर कोई चाहता है कि पार्टनर ऐसा हो जिसके कंधे पर सर रख कर अपनी सारी प्रोबलम्स आराम से बता सकें, अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो एक बार इंट्रोवर्ट को डेट करके देखिये।
Advertisment


3. वो सोच समझ कर काम करते हैं



इंट्रोवर्ट्स कुछ बोलने और करने से पहले सोचते हैं, वो बिना सोचे समझे काम करने से बचते हैं इसलिए उनसे बात-बात पर बहस नहीं होती। इसी नेचर की वजह से उनसे रिलेशनशिप में बड़ी गलतियाँ होने की संभावना कम होती है। वो जज़्बात में बह कर उल्टी सीधी बातें नहीं कहते और किसी भी सिचुएशन में बेहतर फै़सले लेने की क्षमता रखते हैं। साथ ही वो अपनी गलतियाँ एक्सेप्ट करते हैं और उन्हें सुधारने का प्रयास करते हैं।
Advertisment


4. वो आपको प्राथमिकता देंगे



इंट्रोवर्ट्स में लोगों को इम्प्रेस करने की चाह नहीं होती, वो बहुत ज़्यादा लोगों से सम्बन्ध नहीं रखना चाहते, यहाँ तक कि बात-चीत भी कम ही लोगों से करना चाहते हैं। इसलिए वो अपना पूरा समय और इमोशन्स अपनी ज़िंदगी के चन्द ख़ास लोगों पर खर्च करते हैं। वो आपको प्राथमिकता देंगे, औरों की तुलना में ज़्यादा एहमियत देंगे। वो आपके साथ समय बिताना चाहेंगे और आपकी फीलिंग्स की ज़्यादा कद्र करेंगे। यही कारण है कि एक इंट्रोवर्ट इंसान के लॉयल होने के चांसेस भी ज़्यादा होते हैं।
Advertisment


5. आपको ज़्यादा स्पेस मिलेगा



हर किसी को पर्सनल स्पेस चाहिए होता है, जिसकी कमी होने पर कई रिलेशनशिप्स टूट भी जाते हैं। अगर आप अपने बॉयफ़्रेंड को दिन की एक-एक एक डिटेल रिपोर्ट करने से थक चुकी हैं तो आपको एक इंट्रोवर्ट को डेट करना चाहिए। ज़्यादातर इंट्रोवर्ट्स अपने पार्टनर की लाइफ़ इन्वेस्टिगेट करना अवॉइड करते हैं और उन्हें स्पेस देते हैं। इनका नेचर कूल होता है और ये कम डिमान्डिंग होते हैं।



ये थे Introverts ko date karne ke fayde।
रिलेशनशिप Introverts को डेट करने के फ़ायदे
Advertisment