Advertisment

क्या आपको भी मीठा खाना बहुत पसंद है? ज्यादा चीनी खाने से हो सकते है ये 5 नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update
ग्लूकोज हमारे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। शरीर को मीठे के रूप में ग्लूकोज की ज़रूरत भी होती है। लेकिन मीठे का अधिक सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक नहीं होता है। बल्कि इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ने लगता है। चीनी में कैलोरी ज्यादा मात्रा में होती है, लेकिन इसमें प्रोटीन,
Advertisment
विटामिन, खनिज और दूसरे पोषक तत्व नहीं होते। इसलिए ज्यादा चीनी खाने से बचें।

ज्यादा चीनी खाने के नुकसान

Advertisment


1) शरीर में बढ़ता है यूरिक एसिड



चीनी का अधिक सेवन मोटापा, हृदय रोग, अल्जाइमर, किडनी की बीमारी, आदि की जड़ है। ज्यादा चीनी खाने से ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा भी बढ़ जाती है। इससे जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्या पैदा हो सकती है। गठिया एक लाइलाज बीमारी है। इससे बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए जितना हो उतना चीनी कम खाइए।
Advertisment


2) शरीर में इंसुलिन कम बनता है ज्यादा चीनी खाने के नुकसान



इंसुलिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हार्मोन है। परंतु ज्यादा चीनी खाने से पैंक्रियाज की इंसुलिन बनाने की क्षमता पर असर पड़ता है। इंसुलिन कम बनने से रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जो डायबिटीज बीमारी का प्रमुख कारण बनती है।
Advertisment


3) लिवर से जुड़ी बीमारियां होना



सामान्य मात्रा में चीनी लेने पर लिवर उसे ग्लाइकोजन में बदल कर जमा कर लेता है। परंतु ज्यादा मात्रा होने पर उसे फैट में बदलना पड़ता है। इससे लिवर पर ज्यादा जोर पड़ता है। चीनी में फ्रुक्टोज होता है। जब यह फैट में बदलता है तो इसकी कुछ मात्रा खून में भी चली जाती है। आम तौर पर ज्यादा चीनी के सेवन से फैटी लिवर की समस्या होती है, जो एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।
Advertisment


4) दांतों में कैविटीज का खतरा



हम सब जानते हैं कि कैविटीज का प्रमुख कारण चीनी यानी मीठी टॉफी, चॉकलेट, मिठाइयां आदि खाना होता है। इससे दांतों में बैक्टीरिया बढ़ते हैं और वे मुंह में ऐसिड तैयार करते हैं, जो दांतों के सड़न का सबब बन जाता है। मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन न करके आप दांतों को साफ, स्वस्थ और सुंदर रख सकते हैं।
Advertisment
ज्यादा चीनी खाने के नुकसान

5) नींद न आना

Advertisment


सोने से पहले मीठी चीजें, आइसक्रीम आदि खाना छोड़ दें। चीनी से स्ट्रेस हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जो अनिद्रा का कारण बन जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्वीट डिशेज ज्यादा खाने से लॉन्ग टर्म में डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। आप चीनी की जगह अपनी डाइट में गुड़ शामिल कर सकते हैं। गुड़ का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है।



** यह जानकारी विभिन्न जगहों से ली गई है। किसी भी चीज के सेवन या रोक से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।
हेल्थ चीनी के नुकसान
Advertisment