Advertisment

काजल अग्रवाल की अगली हिंदी फिल्म उमा के बारे में जानिए ये 10 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
काजल अग्रवाल फिल्म उमा: द सिंघम अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी नई फिल्म 'उमा' (Uma) के लिए चर्चा में हैं। फिल्मेकर सुजॉय घोष के साथ काम करने के वाली काजल फिल्म की लीड एक्ट्रेस है। 4 जून को, काजल अग्रवाल ने घोषणा की कि वह एक नई फिल्म प्रोजेक्ट उमा पर काम करेंगी। 35 वर्षीय अभिनेत्री को आखिरी बार Disney + हॉटस्टार सीरीज लाइव टेलीकास्ट में देखा गया था।

Advertisment


https://twitter.com/MsKajalAggarwal/status/1400687473215168518?s=20

काजल अग्रवाल फिल्म उमा के बारे में जानने योग्य 10 बातें





  • अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आने वाली फिल्म 'स्लाइस ऑफ लाइफ' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। काजल ने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है।


  • उमा एक हिंदी भाषा की फिल्म है और Tathagata Singha के डायरेक्शन में बनी है। आपको बता दे की ये Tathagata Singha की बेबीओ डायरेक्शन फिल्म होगी।


  • काजल ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए पहले से ही बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट को ग्रीन सिग्नल देना चाहती हूं जो एक कलाकार के रूप में मेरे लिए मजेदार, मनोरंजक और चुनौतीपूर्ण हो।"


  • उमा की कहानी एक अमीर परिवार की कहानी है। फिल्म के ऑफिसियल सिनॉप्सिस (synopsis) में कहा गया है कि एक शादी हो रही है जहां पूरा परिवार इकट्ठा होता है।


  • सिनोप्सिस में उमा की एंट्री के बारे में भी बताया गया है। "नाटक एक अजनबी उमा के आने के साथ multi-faceted कैरेक्टर्स के माध्यम से सामने आता है" सिनोप्सिस में बताया गया है।


  • फिल्म में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में फिल्ममेकर सुजॉय घोष होंगे।


  • उमा को AVMA मीडिया के अविषेक घोष और मिराज ग्रुप के मंत्रताज पालीवाल प्रोड्यूस करेंगे।


  • 35 वर्षीय अभिनेत्री काजल ने उमा को "बेहद दिलचस्प फिल्म" भी कहा। अग्रवाल ने यह भी कहा कि वह AVMA मीडिया और डेब्यू डायरेक्टर के साथ कोलेब्रेशन करने के लिए खुश और उत्साहित हैं।


  • काजल अग्रवाल के अलावा, आने वाले हफ्तों में बाकी कलाकारों और फिल्म के क्रू का खुलासा किया जाएगा।


  • उमा के इस साल या 2022 में रिलीज़ होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग और निर्माण के दौरान सभी COVID-19 गाइडलाइन्स और प्रोटोकॉल का भी पालन किया जायेगा।


एंटरटेनमेंट
Advertisment