New Update
/hindi/media/post_banners/5pUpztHCu3w3VBgm8wyT.jpg)
देश के नाम पर बोली कंगना
कंगना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कंगना ने कहा कि हमें अपने देश को इंडिया नाम से नहीं बल्कि भारत नाम से पुकारना चाहिए। आगे बताते हुए कहती हैं इंडिया एक स्लेव नेम है जिसका मतलब यह हमें गुलाम होने का सिंबल बताता है। भारत को इंडिया नाम अंग्रेजों ने दिया था जिन्होंने भारत को गुलाम बनाया था।
रनौत ने अपने कू एप अकाउंट पर लिखा भारत देश तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक यह पश्चिमी दुनिया की सस्ती कॉपी बनी रहेगा। कंगना को कू एप पर इसलिए पाया गया क्योंकि उन्हें ट्विटर से पॉलिसी के खिलाफ जाने पर बैन कर दिया गया था।
कंगना बदलना चाहती हैं देश का नाम
उन्होंने लिखा," भारत सिर्फ तभी आगे बढ़ सकता है जब इसकी खुद की spirituality और विजडम इसकी सिविलाइजेशन में आए। दुनिया हमें देखेगी और हम अपने अंदर से बड़े-बड़े वर्ल्ड लीडर को निकालेंगे अगर हम अर्बन ग्रोथ में आगे बढ़े तो लेकिन अगर हम वेस्टर्न वर्ल्ड की सस्ती कॉपी बनी रहेंगे तो हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे।"
कंगना रनौत ने आगे लिखा ," क्या हम इस स्लेव नेम को बदलकर भारत ही रख सकते हैं ?" उन्होंने इसका screenshot अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर भी शेयर किया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्क्रीनशॉट पोस्ट
कंगना रनौत ने आगे बढ़ते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि भारत का मतलब बहुत ही अच्छा और कई संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है जो हमारे देश की परंपराओं को अच्छी तरह से दिखाता है जबकि इंडिया नाम हमें ब्रिटिशर्स से मिला है जिन्होंने हमें गुलाम बनाया था और इस नाम का मतलब कुछ भी नहीं था।