Advertisment

क्या तैमूर के कारण करीना ने नहीं किया दूसरे बेटे के नाम का खुलासा ?

author-image
Swati Bundela
New Update
करीना कपूर ने अभी तक अपने दूसरे बेटे का नाम नहीं बताया है। तैमूर के वक़्त उसके नाम को लेकर बहुत कंट्रोवर्सी हुई थी। जब करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था तब 2016 में सब जगह एक लहर सी छा गयी थी। इसके बाद जैसे ही करीना  और उनके हस्बैंड सैफ अली खान ने सभी को तैमूर नाम बताया था तब सब जगह कोहराम मचगया था। क्योंकि तैमूर का नाम एक मिलिट्री लीडर से मिलता हुआ था जिस ने कई पीडियों को आपस में बाँट दिया था।
Advertisment




इसके बाद पांच साल के बाद अब करीना ने उनके दूसरे बेटे को जन्म दिया और अब वो नाम का ही खुलासा नहीं कर रही हैं। क्या इसका कारण किसी कंट्रोवर्सी का डर है ? क्या वो बच्चे को लोगों की आँखों से बचाना चाहते हैं ? क्या तैमूर से वो सीखगई है ?

Advertisment

1. क्या हुआ था तैमूर कंट्रोवर्सी के बाद ?



तैमूर के वक़्त की कंट्रोवर्सी सिर्फ कुछ वक़्त तक ही चली थी। हर बार की तरह सब नया कोई मुर्गा ढूंढ़ने लगे थे। इसके कुछ समय बाद ही सब तैमूर के लुक्स और क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे। तैमूर सभी की आँखों का तारा बन गया था। जितनी भी बार वो मीडिया के सामने आया वो वायरल ही होता गया । कभी नानी से बात करते हुए , कभी मम्मी के साथ वाक करते हुए, कभी पापा के साथ बैठे हुए। अब तैमूर का एक और भाई आ गया है पर इस बार सैफ और करीना ने उसको सभी की नज़रों से बचाकर रखा है। अभी तक ना ही सोशल मीडिया पर कोई नाम है और ना ही कोई चेहरा।
Advertisment


2. क्या बच्चे को सभी की नज़रों से दूर रखना ठीक है ?



यह एक पैरेंट के तौर पर सही है ये उनकी इक्षा है और उनकी प्राइवेसी की बात है। हम कितना भी कहें कि हम सुधर गए हैं और हम में अकल आ गयी है लेकिन जब भी कोई कंट्रोवर्सी होती है तो हम सभी उसका हिस्सा बन जाते हैं। क्या गलत है और क्या सही हम भूल ही जाते हैं और भेड़चाल में चलने लगजाते हैं।
Advertisment


3. क्या हम सेलिब्रिटी किड्स पर बहुत प्रेशर डालते हैं ?



सेलिब्रिटी किड्स की पूरी लाइफ प्रेशर और तुलना में ही निकल जाता है। बड़े बड़े स्टार्स के बच्चे होने के कारण इनके 20 साल के होने से पहले से सोशल मीडिया पर इनको ट्रोल करना चालू हो जाता है। चाहे सुहाना खान हो या आलिया कश्यप सभी ने इस प्रेशर के बारे में खुलकर बताया है।



Story by : Tanvi Akhauri
पैरेंटिंग
Advertisment