Advertisment

Kerla Minor Girl Delivered Baby Watching YouTube: केरल में यूट्यूब देख कर नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

केरला में एक 17 साल की लड़की ने यूट्यूब को देखकर बच्चे को जन्म दिया। माता-पिता को नहीं थी इसकी खबर।

यूट्यूब पर देख कर लड़की ने की बच्चे की डिलीवरी (Kerla Minor Girl Delivered Baby Watching YouTube)

केरल में 17 साल की बच्ची ने यूट्यूब पर वीडियो देख कर बच्चे को जन्म दिया। लड़की ने अपने माता-पिता से छुपाई थी यह बात। लड़की के माता-पिता को यह पता नहीं था कि वह बच्चे को जन्म देने वाली है जिसके बाद उस लड़की ने 20 अक्टूबर को यूट्यूब का वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। जब बच्चे की रोने की आवाज आई तब उसके मां-बाप को पता चला कि उनकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया है।

Advertisment

इस लड़की के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसकी उम्र 21 साल है। इस लड़के ने एक नाबालिग लड़की को प्रेग्नेंट करने के वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़का और लड़की दोनों रिलेशनशिप में थे जिसके बारे में उनके मां-बाप को पता था। इसके बावजूद दोनों ने अपने घर में प्रेगनेंसी की बात छुपाई थी।

लड़की और उसका बच्चा है स्वस्थ

लड़की के पिता सिक्योरिटी गार्ड है और उसकी मां हाउसवाइफ है। इसके अलावा उसे एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है और एक भाई भी है जिन्हें इन सब चीजों के बारे में कुछ भी पता नहीं था। वह हमेशा अपने घर में रहती थी अपने कमरे में बंद रहती थी। मां बाप को कहती थी कि उसका ऑनलाइन क्लास है जिस वजह से वो रूम के बाहर नहीं निकलती थी। 24 अक्टूबर को लड़की के माता-पिता उसे हॉस्पिटल ले गए नवजात बच्चे के साथ।


लड़की के ऐसे हालत का पता चलने के बाद उसे अपने बच्चे के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक है। इसके बाद पुलिस ने 21 वर्षीय लड़के को एक माइनर लड़की को प्रेग्नेंट करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment






Advertisment


न्यूज़
Advertisment