Advertisment

Lal Singh Chaddha: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट पोस्टपोन, जानिए क्या है नई डेट 

author image
Swati Bundela
20 Nov 2021
Lal Singh Chaddha: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट पोस्टपोन, जानिए क्या है नई डेट 



Advertisment

Lal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर की लंबे समय से रुकी हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ डेट एक बार फिर टाल दी गई है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा, 14 अप्रैल 2022 को, बैसाखी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आने वाली थी। हालांकि बाद में इसे वैलेंटाइन डे 2022 तक के लिए टाल दिया गया। अब इसे फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। 

लाल सिंह चड्ढा की नई रिलीज डेट क्या है?

नए पोस्टर और रिलीज की तारीख के बारे में बताते हुए आमिर खान ने घोषणा कि, की उनकी और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब बैसाखी 2022 पर रिलीज होगी। हालांकि रिलीज डेट को बढ़ाने की वजहनहीं बताई गई। इसके साथ ही आपको बता दें की लाल सिंह चड्ढा और केजीएफ चैप्टर 2, दोनो फिल्म एक ही दिन रिलीज होने जा रहीं हैं। 

Advertisment

केजीएफ 2 में आपको मैन रोल में नजर आयेंगे संजय दत्त और यश। केजीएफ 1 ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और इसी उम्मीद के साथ दर्शक केजीएफ 2 का इंतजार भी कर रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ लोगों को लाल सिंह चड्ढा का इंतजार भी है। साफ है कि उस वीकेंड पर देश में फिल्म शौकीनों की पसंद खराब होने वाली है क्योंकि दोनों में से कौन सी पहले देखनी है उसका निर्णय लेना कठिन हो सकता है। यह दो सुपर स्टार और बॉक्स ऑफिस ड्रॉ आमिर और यश के बीच टाइटैनिक बॉक्स ऑफिस क्लैश भी सेट करने वाला है। 

https://twitter.com/AKofficialTeam/status/1461958348853551104?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बारे में 

Advertisment

फिल्म लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। टॉम हैंक्स की मुख्य भूमिका वाली हॉलीवुड फिल्म 1994 में रिलीज़ हुई थी। लाल सिंह चड्ढा फिल्म के लीड रोल में नजर आएंगे आमिर खान और करीना कपूर खान। नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

लाल सिंह चड्ढा एक अपकमिंग भारतीय कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म को डायरेक्ट अद्वैत चंदन ने किया है और एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित पटकथा से ली है। फिल्म को प्रोड्यूस आमिर खान प्रोडक्शंस ने कॉम18 स्टूडियो और पैरामाउंट पिक्चर्स के जरिए किया है। आमिर खान ने ऑफिशियल तौर पर 14 मार्च 2019 को इसके शीर्षक के साथ फिल्म के बारे में घोषणा की थी। लाल सिंह चड्ढा को सौ से अधिक भारतीय स्थानों पर फिल्म किया गया है। 



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment