Advertisment

क्लासमेट के आंसू पोंछ रही इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर जीता सबका दिल, अरुणाचल प्रदेश से वायरल हो रही वीडियो

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Little Girl Consoles Her Classmate: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, एक छोटी लड़की अपने क्लासमेट लड़के को चुप कराती हुई नज़र आ रही है। इसमें लड़का किसी वजह से इमोशनल है और वो छोटी लड़की उसे बड़े ही मनमोहक अंदाज़ से हौसला देती नज़र आरही है। इंटरनेट पर ये वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस दिल छू देने वाले वीडियो को देख कर सभी हैरान हैं। 

Little Girl Consoles Her Classmate: क्लासमेट के आंसू पोंछ रही इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर जीता सबका दिल

इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अगर हम इंसानियत को मरता देख रहें है तो कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं जो इस बात को झुटला सकती हैं। आज इंटरनेट पर एक छोटे लड़का और लड़की की बहुत प्यारी वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहें हैं। दरअसल, ये वीडियो भी कहीं न कहीं हमारे अंदर बसी इंसानियत को जिन्दा रखे हैं।

Advertisment

वीडियो रिकॉर्डिंग की शुरुआत में देखा जा सकता हैं कि एक छोटा लड़का काफी इमोशनल हैं और रो रहा है। वही उसके बगल में खड़ी उसकी एक लड़की दोस्त उसे सांत्वना दे रही है और बड़े ही प्यार से उसके आंसू पोंछ रही है। वीडियो में दिखता है कि लड़की भावुक लड़के को हिम्मत देने के लिए उसका हाथ थाम लेती है और बड़े ही शांति से उसको समझा रही है। 

क्या बातें हो रहीं है वीडियो में

दरअसल, वीडियो में लड़का इसीलिए रो रहा है क्योंकि उसे अपनी माँ की याद आरही है। और इसी कारण से वो बच्चा इतना ज्यादा इमोशनल है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह रोते हुए लड़के को उसकी दोस्त चुप करवा रहीं है और कहती है कि, "हम अप्रैल में जायेंगे।" असल में लड़का अपनी माँ दे दूर रहकर पढ़ाई करता है तो उसे उसकी माँ की याद आ रही है। बीच-बीच में लड़की अपने दोस्त का सर सहलाते हुए इस बात की सांत्वना देती है कि वो अप्रैल में अपनी माँ से मिल सकेगा। वो बार बार कहती है, "ऐसे नहीं रोना।"

Advertisment

एक बार इस वायरल वीडियो को देखना तो बनता है।

https://twitter.com/NKhenrab/status/1450498123109834754?s=20

 



न्यूज़ सोसाइटी
Advertisment