Advertisment

माधुरी दीक्षित ने अपने पति के बर्थडे पर शेयर की उनके बचपन की फोटो

author-image
Swati Bundela
New Update

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने पति को सोशल मीडिया के ज़रिए दी जन्मदिन की बधाई : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने को ट्विटर पर एक बेहद अलग अंदाज में बधाई दी। माधुरी ने अपने पति डॉक्टर नेने के साथ अपनी फोटो शेयर की और साथ ही में अपने पति की एक बचपन की तस्वीर भी शेयर की। और उन्हें क्यूटेस्ट बर्थडे ब्वॉय बताया।

Advertisment


माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर अपने पति श्रीराम के बचपन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दो तस्वीरों  को ट्विटर पर शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने पति को क्यूटेस्ट बधाई दी। उन्होंने लिखा,"क्यूटेस्ट बर्थडे ब्वॉय। हैप्पी बर्थडे राम।" इसके साथ उन्होंने कई स्माइली भी इसमें शामिल किए हैं। यही तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है। अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने यही कैप्शन लिखा है।



माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से अक्टूबर 1999 में शादी की थी और दोनों के दो बेटें हैं आरिन और रेयान। शादी से पहले श्रीराम नेने नहीं जानते थे कि माधुरी एक सुपर स्टार हैं। और कुछ समय बाद ही दोनों के बीच कई मुलाकातें हुई। 5 महीने की मुलाकात के बाद ही धक धक गर्ल ने डॉक्टर नेने से शादी का फैसला कर लिया था। करीब एक साल तक माधुरी को अमेरिका और इंडिया के बीच चक्कर लगाते रहना पड़ा और इसी दौरान डॉ. नेने से उनकी सगाई भी हो गई। 17 अक्टूबर 1999 को माधुरी ने पूरे मराठी रीति रिवाजों के साथ श्रीराम नेने से शादी कर ली। कुछ फिल्में करने के बाद वो भी अमेरिका शिफ्ट हो गईं।



माधुरी दीक्षित ने दिल तो पागल है, देवदास, हम आपके हैं कौन .., खलनायक, साजन, तेजाब, बेटा, कोईला, पुकार, प्रेम जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को फिल्म कलंक में भी देखा गया था, जिसमें वो सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त के साथ लीड रोल में थी।
entertainment Madhuri Wishes husband in hindi
Advertisment