Advertisment

कंट्रासेप्शन क्या है? जानिए कंट्रासेप्शन के 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
कंट्रासेप्शन ना सिर्फ आपको अनचाहे प्रेगनेंसी से बचाता है बल्कि इससे आप सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीसेस (STD) से भी बचते हैं। आम तौर पर इसके तरीकों की जानकारी लोगों को भली भांति नहीं होती है और इसलिए वो इसके इस्तेमाल से भी हिचकते हैं। ऐसे कई कंट्रासेप्टिव मेथड्स है जिनके इस्तेमाल से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी ज़रूरी है और कई मेथड्स ऐसे भी है जिनके साइड इफेक्ट्स भी व्यापक हैं। आइये जानते है कंट्रासेप्शन के 5 तरीके के बारे में:

Advertisment

1. कंट्रासेप्शन के सबसे आसान तरीके में से एक है  कॉन्डम



कॉन्डम का इस्तेमाल आपको प्रेगनेंसी और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीसेस दोनों से बचाता है। ये तरीका इसलिए ज़्यादा प्रचलित है क्योंकि ये आपको किसी भी मेडिसिन शोप में आराम से मिल जायेगा, ये हॉर्मोन रहित है और साथ ही साथ इसे आप कहीं भी कर्री कर सकते है। ये सेक्स के दौरान किसी भी तरह के फ्लूइड को भी पास नहीं होने देता है। इसको यूज़ करने के समय बस ये ध्यान रखना है की ये सेक्स के दौरान फट ना जाए। ध्यान रखने वाली बात ये भी है की ये कॉन्डम्स रबर लेटेक्स से बनते हैं इसलिए अगर आपको इससे अलरगजी है तो आप इसका इस्तेमाल न करे।

Advertisment

2. ओरल कंट्रासेप्टिव पिल का कर सकते है इस्तेमाल



अनचाहे प्रेगनेंसी को कण्ट्रोल करने के लिए इस पिल का सेवन रोज़ एक गोली के हिसाब से किया जाता है। कई बार पीरियड्स रेगुलेट करने के लिए भी डॉक्टर्स इस पिल के सेवन की सलाह देते हैं। इस पिल में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन होर्मोनेस होते है जो आपके शरीर को नियंत्रण में रखते हैं। इसे रोज़ समय पर लेना ज़रूरी है। यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है की ये आपको STD से नहीं बचाता है पर आपके सेक्स लाइफ को सही से कण्ट्रोल में रख सकता है।
Advertisment


3. इंट्रायुटरीन डिवाइस (IUD) रोकता है कंट्रासेप्शन



ये एक टी-शेप्ड डिवाइस होता है जो कॉपर,प्लास्टिक और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन से बना हुआ होता है। इसे सही मेडिकल प्रोफेशनल द्वारा आपके यूटेरस में फिक्स किया जाता है। इसके फायदें ये है की ये कभी भी हटाया जा सकता है और ये काफी इफेक्टिव होता है। धायण रखने वाली बात यहाँ ये है की इसका इंसर्शन सही से होना चाहिए वरना आपको ब्लीडिंग और स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है।
Advertisment


4. कंट्रासेप्टिव इंजेक्शन रोकता है कंट्रासेप्शन



इस इंजेक्शन में सिंथेटिक प्रोजेस्टेरोन होता है। इसे महिलाओं के हाथ में लगाया जाता है और अगले 12 हफ़्तों तक हमारे ब्लडस्ट्रीम में ये हॉर्मोन रिलीज़ होते रहता है। ये इंजेक्शन ३ महीनों तक इफेक्टिव होता है इसलिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे एक ही नुक्सान हो सकता है की आपके पीरियड्स इर्रेगुलर हो सकते हैं और ये आपको STD से भी नहीं बचा सकता है।
Advertisment


5. इमरजेंसी कंट्रासेप्शन पिल



अगर सेक्स के दौरान आपने किसी कंट्रासेप्शन का यूज़ नहीं किया हो तो अगले दिन सुबह इस पिल का सेवन कर सकते है। ये पिल अनप्रोटेक्टेड सेक्स के अगले 4-5 दिन तक आपको बचा सकता है। इसको आप किसी भी मेडिसिन शॉप में बिना कोई प्रिस्क्रिप्शन दिखाए ले सकते है। इसके साइड इफेक्ट्स में वोमिटिंग और इर्रेगुलर पीरियड्स हो सकते हैं।
सेहत
Advertisment