Advertisment

क्या जेठालाल के बेटे टप्पू को डेट कर रही है बबिता जी? जानिए क्या है सच

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Munmun Dutta relationship: टीवी का सबसे फेमस और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के अफेयर की खबर इन दिनों काफी वायरल है। वैसे तो ये शो दर्शकों को खूब पसंद है और शो के एक्टर्स की दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों में किरदार को इतने सालों तक ज़िंदा रखा है। शो के फेमस किरदार जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को तो सभी पसंद करते हैं, लेकिन क्या बबीता जी की रियल लाइफ में भी किसी के साथ केमिस्ट्री है या नहीं? आईये जाने मुनमुन दत्ता उर्फ़ बबीता जी के अफेयर का पूरा सच-

Munmun Dutta relationship: शो के ही एक्टर राज अंदकत के साथ अफेयर की आ रहीं ख़बरें

मीडिया में ऐसे खबर है कि मुनमुन दत्ता अपने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम कर रहे एक्टर राज अंदकत के साथ रिलेशनशिप में हैं। राज़ सीरियल में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाते हैं। ईटाइम्स की एक खबर के मुताबिक, ये साफ हो गया है कि मुनमुन दत्ता और राज अंदकत का अफेयर चल रहा हैं। हालाँकि दोनों ने ही इस बात पर कोई विशेष कमेंट नहीं दिया है।

Advertisment

मुनमुन से 9 साल छोटे हैं जेठालाल के टप्पू

सीरियल तारक मेहता में भले ही दर्शक बबीता जी और जेठालाल की प्यार और नोंक-झोक की केमिस्ट्री को पसंद करते हैं लेकिन रियल लाइफ में मुनमुन ने अपना दिल राज़ को दें दिया है। आपको ये जान कर हैरानी होगी कि राज़ मुनमुन से करीब 9 साल छोटे हैं और सीरियल में भी वो जेठालाल के बेटे का रोल कर रहें हैं।

फैंस ने भी कई बार उठाए हैं सवाल

Advertisment

राज़ और मुनमुन के इस अफेयर के बारें में हालांकि अभी कुछ ऑफिशियली तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर मुनमुन के फैंस ने कई बार उनके लव रिलेशनशिप के बारे में कई सवाल पूछें। दोनों कि एक्टर्स के लाइव सेशन में भी कमेंट कर के उनके फैंस ने दोनों के अफेयर को कन्फर्म करने की कोशिश की।

रिलेशनशिप को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं दी गयी है

हालांकि उड़ती उड़ती ख़बरें कभी सच तो कभी झूट हो सकती हैं। कुछ यही हाल हमारे बबीता जी और टप्पू का हाल है। शो के हर लोग राज़ और मुनमुन के रिलेशनशिप के बारे में कुछ न कुछ जानते हैं। लेकिन मुनमुन और राज अभी अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं करना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो मुनमुन दत्त और राज अंदकत के परिवार वालों को भी उन दोनों के रिश्ते के बारे में सब कुछ पता है। 

 



एंटरटेनमेंट
Advertisment