Masturbation Myths: जानिए मास्टरबेशन से जुड़े कुछ मिथ्स के बारे में

Swati Bundela
07 May 2021
Masturbation Myths: जानिए मास्टरबेशन से जुड़े कुछ मिथ्स के बारे में

मास्टरबेशन को आज भी एक टैबू माना जाता है। इस मुद्दे पर शायद ही लोग कभी बात करते है। मास्टरबेशन से जुड़ी कई चीजों को लेकर लोग काफी अनजान है , जिससे वह इसके प्रति अपने मन में गलत धारणाएं बना लेते हैं। आज हम मास्टरबेशन से जुड़े कुछ मिथको के बारे में बात करेंगे। Masturbation Myths Hindi

1. मास्टरबेशन करने से आप प्रेगनेंट हो सकते हैं


यह मिथक काफी आम है. सेक्स एजुकेशन की कमी के कारण अक्सर इस तरह के सवाल जन्म लेते हैं। लेकिन यह मिथक बुरी तरह गलत है, आप मास्टरबेशन के जरिये प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं।

2. लड़कियां इसे नहीं कर सकती हैं


मास्टरबेशन एक प्रकार की फिजिकल प्रोसेस है जिसे लड़का हो या लड़की, सभी कर सकते हैं। कई लोग ऐसा मानते है कि लड़कियां मास्टरबेशन नहीं कर सकती हैं। ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। लड़कियां मास्टरबेशन कर सकती हैं और यह उनके लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

3. आप जितना चाहे मास्टरबेशन कर सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है


अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के मुताबिक, अगर आप अपने दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं तो आपको मास्टरबेशन करना बंद कर देना चाहिए। यह इमोशनल प्रॉब्लमस और फिजिकल पेन का कारण बन सकती है।

4. ये आपके प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाता है


यह एक और बेहद आम मिथ है, जो पूरा गलत है। मास्टरबेशन में आपके genital parts को उत्तेजित करना शामिल है और इस प्रक्रिया में उसे नुकसान पहुंचने की आशंका बेहद कम है।

ये एक प्रकार की फिजिकल प्रोसेस है जिसे लड़का हो या लड़की, सभी कर सकते हैं। कई लोग ऐसा मानते है कि लड़कियां मास्टरबेशन नहीं कर सकती हैं। ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। लड़कियां मास्टरबेशन कर सकती हैं और यह उनके लिए पूरी तरह सुरक्षित है।


5. पीरियड्स के दौरान मास्टरबेशन सुरक्षित नहीं


लोगों का मानना है कि पीरियड्स के दौरान मास्टरबेशन करना सुरक्षित नहीं होता है। ऐसा नहीं है। उन दिनों में भी आप मास्टरबेशन कर सकती हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित होता है।

6. इससे नजर कमजोर होती है


यह मिथक शायद सबसे फनी है, फिर भी सबसे आम है। मास्टरबेशन और नजर कमजोर होने के बीच किसी संबंध का कोई सबूत नहीं है। मास्टरबेशन वास्तव में आपके फिजिकल, मेंटल और सेक्शुअल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। Masturbation Myths Hindi

अगला आर्टिकल