Advertisment

Namaste Wahala: जाने, इस इंडियन-नाइजीरियन लव स्टोरी से जुड़ी 5 बड़ी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
Namaste Wahala Indian-Nigerian Love Story नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़ : फरवरी का महीना प्यार- मोहब्बत का महीना माना जाता है। वेलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के मौके पर आपको देखने को मिल सकती है एक खूबसूरत लव -स्टोरी। नमस्ते वहाला (Namaste Wahala), बॉलीवुड और नॉलीवुड की एक इंडियन-नाइजीरियन (Indian-Nigerian) कपल की कहानी है। ये खूबसूरत क्रॉस-कल्चर लव स्टोरी 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही है।

Advertisment


https://twitter.com/NetflixNaija/status/1359914769428467720?s=20



Namaste Wahala Indian-Nigerian Love Story है। यह एक नाइजीरियाई महिला की कहानी है जो नाइजीरिया के लागोस में रहने वाले एक भारतीय बैंकर के प्यार में पड़ जाती है। दोनों को एक साथ रहने के लिए अपने परिवार सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
Advertisment


5 बातें जो आपको फिल्म नमस्ते वहाला (Namaste Wahala) के बारे में जाननी चाहिए :





  1. फिल्म में इंडियन एक्टर रुस्लान मुमताज (Ruslaan Mumtaz) और नाइजीरियन एक्ट्रेस इनी डिमा-ओकेजी (Ini Dima-Okojie) लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। नमस्ते वहाला (Namaste Wahala) का इंग्लिश ट्रांसलेशन ‘Hello trouble’ है।


  2. यह फिल्म बॉलीवुड और नोलिवुड के बीच पहली major collaboration मानी जा रही है।


  3. यह क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी नमस्ते वहाला (Namaste Wahala) 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार है।


  4. फिल्म का डायरेक्शन हमीसा दरयानी आहूजा (Hamisha Daryani Ahuja) द्वारा किया गया है, जो एक लंबे समय से रेस्टोरेंट मालिक है। इन्होने फिल्में बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने बिज़नेस को छोड़ दिया। दरयानी आहूजा ने कहा, "मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो लोगों के लिए रिलेटेबल हो , इसलिए मैंने यह नॉलीवुड फिल्म बनाई, और मैं इस कहानी में इंडियन एक्टर्स को लाकर स्टोरी को और मज़ेदार बनाना चाहता था।"


  5. इस फिल्म से ऑडियंस को पुराने स्कूल के दिन याद आएंगे , क्योंकि नमस्ते वहाला (Namaste Wahala) बॉलीवुड की 90s स्टाइल में बनी फिल्म है , जिसमे हीरो -हीरोइन पेड़ो के आस-पास घूम के गाना गाते हुए नज़र आएंगे।


एंटरटेनमेंट Namaste Wahala Indian-Nigerian Love Story
Advertisment