Advertisment

Neem Comb Benefits: जानिए नीम की कंघी का इस्तेमाल करने के फ़ायदे

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update



Advertisment

Neem Comb Benefits : हमारे बालो की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। हम अपने बालो के सेहत को अच्छी रखने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि आपके बाल कंघी करते समय रूखे महसूस होते है? या कभी ज्यादा बाल टूटते है या बालो में फ्रिक्शन होता है। इसके कारण आपके बालो के लिए इस्तेमाल करने वाली कंघी भी हो सकती है। अगर आप प्लास्टिक की कंघी का इस्तेमाल करते हो तो इससे बालो पर बुरा असर होता है। नीम की कंघी का इस्तेमाल करना बालो के लिए बहुत फायदेमंद होता है।जानिए नीम की कंघी इस्तेमाल करने के फायदे 

नीम की कंघी इस्तेमाल करने के फ़ायदे (Neem Comb Benefits)

1. नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बालो में घर्षण नही होता। जबकि प्लास्टिक की कंघी से बालो में घर्षण होता है और बाल टूटते हैं।

Advertisment

2. प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा उलझते है क्योंकि उनमें ज्यादा घर्षण होता है। नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बाल उलझते नही है इसलिए बाल टूटने का डर नही रहता।

3. नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बालो में हर जगह बराबर तेल पहुंचता है। जबकि प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल करने से तेल कंघी में ही लगा रहता है और वो बालो में हर जगह नही पहुंचता।

4. नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बालो को अच्छा मसाज होता है इससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और बालो को बढ़ने में मदद मिलती हैं। जबकि प्लास्टिक की कंघी कई बार बालो में चुभती है और बालो में जख्म भी हो सकती है।

Advertisment

5. नीम की कंघी एक प्राकृतिक चीज है जिसका निसर्ग पर कोई दुष्परिणाम नही होता। बल्कि नीम की कंघी बायोडिग्रेडेबल होती है। इसका मतलब ये है कि इससे किसी तरह का प्रदूषण नही होता जिस तरह प्लास्टि से होता है।

6. नीम की कंघी कार्बन युक्त होती है जिस तरह हमारी स्किन भी कार्बन से बनी हैं। इस वजह से नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बालो में बैक्टिरियल इन्फेक्शन नही होता या किसी भी तरह की स्किन की समस्या नही होती।

7. नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बालो का जड़ से टूटना कम होता है। नीम की कंघी के दांत गोल और मुलायम रहते है वो नुकीले नही रहते इसलिए स्कैल्प को कोई तकलीफ नहीं होती ।

Advertisment

8. बालो में धूल या गंद की वजह से स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते है, इससे बालो को सही पोषण नही मिलता। नीम की कंघी का इस्तेमाल करने से बालो में जमी हुई धूल या गंद निकल जाती है। इससे बालो को कोई हानि नहीं पहुंचती और बाल स्वस्थ रहते है।

Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



सेहत
Advertisment