Advertisment

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेबी बॉय का वेलकम, जानिए बेबी के बारें में 10 जरुरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का बेबी: रविवार, 3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया ने बेबी बॉय को जन्म दिया। इस खुशखबरी को नेहा के पति अंगद बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया। बता दें कि 2018 में कपल ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया था। अंगद बेदी ने बच्चे के आने कि ख़ुशी में भगवान् का शुक्रिया ऐडा किया और पोस्ट के जरिये अपनी ख़ुशी जाहिर की। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का बेबी: जानिए बेबी के बारें में 10 जरुरी बातें



Advertisment


  • अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के आने की ख़ुशी में अपनी और नेहा की मैटरनिटी होटोशूट की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में कैप्शन डालते हुए अंगद की ख़ुशी को फैंस अच्छे से समझ सकते हैं। Click Here 


  • अंगद बेदी ने पोस्ट में लिखा: "भगवान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बच्चा दोनों ठीक हैं।"


  • अपने पोस्ट में, अंगद बेदी ने कहा: "मेहर नए बेबी के वेलकम के लिए तैयार है। #बेडिसबॉय यहाँ है! वाहेगुरु मेहर करे। नेहा, इस प्रेगनेंसी जर्नी में वर्रिएर बन के रहने के लिए, थैंक्यू। आइए इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।" 


  • अंगद बेदी के पोस्ट से कुछ घंटे पहले, नेहा धूपिया ने एक मैगजीन फोटोशूट से अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की और अपने बच्चे के बारे में यह लिखा: "तुम्हें अपनी बाहों में पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती ... #bodypositive।" तस्वीर में वह अपने बेबी बंप को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं।


  • अपने बेबी बंप को रिवील करते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए, नेहा धूपिया ने लिखा: "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे ... सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे ... थैक्यू, गॉड।


  • नेहा और अंगद ने मई 2018 में काफी सिंपल तरीके से और गुपचुप शादी कर ली थी। शादी के 3 महीने बाद की नेहा ने अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था और अब नेहा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 


  • नेहा के पति अंगद बेदी ने अपनी ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'अब हम चार हैं।'


  • नेहा धूपिया सिंह इज किंग, तुम्हारी सुलु, हिंदी मीडियम और लस्ट स्टोरीज जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नेहा ने रियलिटी शो रोडीज को भी जज किया।


  • अंगद बेदी को आखिरी बार एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था जिसका शीर्षक था 'बैठे बैठे'। उनकी आखिरी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल है, जिसमें उन्होंने जान्हवी कपूर के साथ अभिनय किया था।


  • इससे पहले, उन्होंने वेब-सीरीज़ द वर्डिक्ट - स्टेट वर्सेज नानावती में अभिनय किया।




 



एंटरटेनमेंट
Advertisment