जानिए इन ऑर्गेनिक कलर्स से होली खेलने के फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update

ऑर्गेनिक कलर्स से होली खेलने के हैं ये फायदे (organic holi colors ke fayde)


1. अगर आप इन ऑर्गेनिक कलर्स से होली खेलते हैं, तो आपको नुकसान की जगह फायदा होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये नेचुरल रंगों से तैयार किये जाते हैं।

2. ऑर्गेनिक लाल रंग को उड़हुल की पत्ती और फूलों से बनाया जाता है। इस कारण यह बालों के लिए भी बहुत सही है। अगर इस कलर से होली खेलते समय इसमें एलोवेरा के रस को मिला लेंगे, तो इससे चेहरे पर होनेवाले एक्ने कम हो सकते हैं।

3. ऑर्गेनिक पीला रंग भी आसानी से बाजार में मिलता है। इसे पीले गुलाब, हल्दी और बेसन पाउडर मिला कर तैयार किया जाता है। हल्दी तो हमेशा से ही स्किन के लिए बेहतर मानी जाती रही है।

4. ऑर्गेनिक हरा रंग को कई तरह की पत्तियों जैसे पालक, धनिया, मेथी एवं मूली के पत्तों से बनाया जाता है। इस रंग को लोगों को लगाते समय इसमें थोड़ा सा एलोवेरा भी मिला लिया जाये, तो इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण भी आ जाते है। इसमें एंटी एजिंग गुण भी होते हैं, जिससे स्किन में निखार आता है।

5. ऑर्गेनिक नारगी रंग को टेसू के फूल के पाउडर से बनाया जाता है। भूरे रंग को मेहंदी पाउडर से तैयार कर बनाया जाता है। ये रंग डेड सेल्स को हटाते हैं, जिससे स्किन साफ हो जाती है।

इस तरह ऑर्गेनिक कलर्स से होली खेलने पर आप सेफ रहेंगे और जिसके साथ खेलेंगे वो भी बुरा नही मानेंगे। ऑर्गेनिक होली कलर्स के फायदे
सेहत ऑर्गेनिक होली कलर्स के फायदे