Advertisment

सेक्स लाइफ में एंजॉयमेंट बढ़ाने के लिए महिलाएं जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update

दो पार्टनर के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए ज्यादा प्यार औऱ केयर की ज़रूरत तो होती ही है लेकिन उस रिश्तें में रोमांस को बनाएं रखने के लिए अच्छे औऱ बेहतर सेक्स का भी काफी अहम रोल होता है। अगर सेक्स लाइफ अच्छी हो तो बहुत सी समस्याएं बिना कॉम्प्लिकेशन के सुलझ जाते हैं। हर इंसान, चाहे वो किसी भी जेंडर के हों, सेक्स को एंजॉय करना चाहते हैं। कई बार पार्टनर के सपोर्ट के बावजूद सेक्स हमारे लिए मज़ेदार नहीं रह जाता। ऐसे में हम कभी खुद को तो कभी अपने पार्टनर को ब्लेम करते हैं। लेकिन परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आइये हम आपको बताते हैं परफेक्ट सेक्स लाइफ टिप्स । 

Advertisment

परफेक्ट सेक्स लाइफ के लिए अपनाइये ये 5 टिप्स (perfect sex life tips)







  1. वर्कआउट करें





Advertisment


 ये सुनने में घिसा-पिटा लग सकता है लेकिन है 100 गुना सच। शरीर को फिट रखना आपकी सेक्स लाइफ को सीधे तौर पर अफेक्ट करता है। डांस, योग, हाइक करना, सलाद खाना, समय पर सोना और थोड़ा एक्स्ट्रा सोना आपके शरीर को नई एनर्जी से भरता है। इससे आपकी सेक्स की इच्छा बढ़ती है।

सेक्स के दौरान शरीर को बहुत स्ट्रेंथ की ज़रूरत पड़ती है। कार्डियो वर्कआउट्स करने से आपका दिल एक्टिव होता है। इसकी वजह से जेनिटल्स और पूरे शरीर में खून का फ्लो बेहतर तरीके से होता है। इससे सेक्स में आपकी परफॉरमेंस बेहतर होती और ऑर्गैज़्म भी बेहतर होता है।

Advertisment







  1. खुद को नियमित रूप से संटिस्फाई (Satisfy) करें





Advertisment


 कहते हैं अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई और क्यों करेगा! इसीलिए नियमित रूप से मास्टरबेट करें। इससे आप समझ पाएंगी कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। मास्टरबेशन को लेकर बहुत सी तरह-तरह की सोच हैं। लेकिन ये सच है कि मास्टरबेशन का कोई नुकसान नहीं होता। ये तो आपके आपसे रिलेशन्स बेहतर बनाता है।

Advertisment






  1. एक-दूसरे को सिखाएं







Advertisment

 सेक्स को एक रोज़मर्रा का काम मत बनाइए। नाज़ुक पलों को एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करें। अपने पार्टनर को अपनी पसंद की चीज़ें बताएं। ये मान लेना कि उन्हें सब पता होगा और वो सब खुद करेंगे, गलत है। आप दोनों दो अलग इंसान हैं, इसलिए आपकी पसंद-नापसंद अलग होंगी। जब तक आप दोनों एक-दूसरे से कहेंगे नहीं, आप एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। इसीलिए खुद को प्लेजर देना अपने पार्टनर को सिखाएं। (परफेक्ट सेक्स लाइफ टिप्स)



Advertisment




  1. वैजाइना का ध्यान रखें







 बेहतर सेक्स के लिए अपने जेनिटल्स का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। वैजाइना का ड्राई रहना, उसमें खुजली या बदबू आप दोनों के सेक्स एक्सपीरियंस को बर्बाद कर सकता है। इसीलिए सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही लुब्रिकेशन भी बहुत ज़रूरी है।







  1. फैंटेसी को खुलकर जिएं







 हर किसी के दिल में सेक्स से जुड़ी बहुत सी फैंटेसी होती हैं। अपने पार्टनर को इसके बारे में खुलकर बताएं। दोनों की रज़ामंदी हो तो कुछ भी गलत या सही नहीं होता। दिल से अपनी और अपने पार्टनर की फैंटेसी को एंजॉय करें। ये आपको कुछ नयापन दिलाएगा और सेक्स को एक बेहतरीन एहसास बना देगा। (परफेक्ट सेक्स लाइफ टिप्स)







सेहत रिलेशनशिप परफेक्ट सेक्स लाइफ टिप्स
Advertisment