पीरियड से जुडी कुछ झूठी बातें जो हम सुनते आए हैं

author-image
Swati Bundela
New Update

1. पीरियड के वक़्त आप अशुद्ध होते हैं


ऐसा माना जाता है ये भी एक मिथ ही है जो की काफी घरों मे स्ट्रॉन्ग्ली फॉलो किया जाता है की पीरियड्स में महिला अशुद्ध होती है और वो किचन और मंदिर जैसी जगह पर नहीं जा सकती। कई घरों में और परिवाओं में तो पीरियड के लड़की को एक ही कमरे में रहने को कहा जाता है। ये बिलकुल गलत और झूठी बात है और ऐसा कुछ भी नहीं होता है।

2. पीरियड बहुत ज्यादा स्पेशल होता है


कई लोग पीरियड में इतना ज्यादा स्पेशल महसूस करते हैं और अलग ही वर्ताव करते हैं। पीरियड एक समान्य प्रक्रिया होती है और हर महिला को होती है इसलिए समझदार बने और कभी भी इसका फायदा न उठाएं।

3. अचार छूने से वो ख़राब होता है


हमारे घरेलु जीवन मे हमारी मम्मी और दादी से ऐसा बताया जाता कि अचार नहीं छूना चाहिए वरना वो ख़राब हो जाता है पर ऐसा कुछ भी नहीं है सिर्फ ये पीडियों से चली आ रहे मिथ्स हैं।

4. यह कोई बीमारी होती है


ज्यादातर लोग पीरियड्स को एक बीमारी की तरह मानते हैं जो की गलत है। इस प्रोसेस के टाइम पर महिलाओं को पेट दर्द और शारीरिक दर्द जैसी दिक्कते होता है पर उस से कोई नुकसान नहीं होता और उसके लिए कोई दवाई लेना अवॉयड करना चाहिए जब तक ज्यादा ज़रूरी न हो।

5. आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं


काफी लोगो को ये भ्रम होता है कि जब उनके पीरियड्स चलते है तो वो उस टाइम प्रेग्नेंट नहीं हो सकते पर ऐसा नहीं वो प्रेग्नंट हो सकते हैं तो अपना ख्याल रखे और इस बात को दिमाग में रखें।
सेहत पीरियड से जुडी बातें सेक्सुअल हेल्थ