ऑफिस के दिनों में अपने पीरियड को मैनेज करने के लिए अपनाये ये 6 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
(Period tips for office girls in Hindi)ऑफिस के लिए पीरियड टिप्स

ऑफिस के लिए इन पीरियड टिप्स को अपनाएँ (Period tips for office girls in Hindi) : 

Advertisment

कॉटन् पैड्स का करें इस्तेमाल


Synthetic और ज्यादा खुशबूदार पैड्स का इस्तेमाल करने से बचें। ‘कॉटन् पैड्स’ का इस्तेमाल करें और अगर आप comfortable है तो ‘menstrual cup’ का।

मेंस्ट्रुअल कप्स भी हैं एक ऑप्शन


कोशिश करें कि आप ऑफिस में पैड्स की जगह मेंस्ट्रुअल कप्स का इस्तेमाल करें। मेंस्ट्रुअल कप्स को कैसे लगाया जाता है, यह आखिर में बताया गया है। पैड्स में लगा ब्लड लंबे समय तक वजाइना के आप-पास लगा रहता है, लेकिन मेंस्ट्रुअल कप्स में ऐसा नहीं होता। इसमें ब्लड कप में इकठ्ठा होता रहता है, जिस वजह से कभी भी TSS (टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम) नहीं होता। TSS एक रेयर बैक्टिरियल बीमारी है, जो लंबे समय तक गीले नैपकीन को इस्तेमाल करने से होती है।

पानी खूब पीएँ ऑफिस के लिए पीरियड टिप्स


पानी खूब पीएँ, शरीर में पानी की बिल्कुल कमी न होने दे। ऑफिस में बोतल में गर्म पानी में तुलसी के पत्ते भी डालकर ले जाएँ। तुलसी एक नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है। इससे आपको ऑफिस में पीरियड्स की मरोड़ से बेहद आराम मिलेगा।

ठीक समय पर पैड्स को बदलना जरूरी


अगर आप पैड्स का इस्तेमाल करती है, तो हर 3 घंटे पर उनको बदलना न भूलें। 3 घंटे के बाद से पैड्स में जमा खून सड़ने लगता है, जिससे बदबू आनी शुरू हो जाती है। और आपको skin infection होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें


पीरियड्स के दौरान कोशिश करें ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने की। इससे बॉडी में air circulation होता रहेगा और आपको comfortable महसूस होगा ।

टॉयलेट सीट स्प्रे का करें इस्तेमाल


आजकल कई तरीके के टॉयलेट सीट स्प्रे बाजार में मौजूद हैं जिससे कुछ ही सेकंड में जर्म्स को मारा जा सकता है। और इससे आप एक सेफ क्लीन टॉयलेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन के चान्सेस बहुत कम हो जाते हैं। यह न केवल पीरियड्स के दिनों में बल्कि हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑफिस के लिए पीरियड टिप्स 
सेहत