पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए क्या खाएं ?

author-image
Swati Bundela
New Update

महीने के वो पांच दिन महिलाओं के लिए बहुत दर्द भरे होते हैं। इसके कई कारण होते हैं जैसे कि अनियमित पीरियड्स होना या खान पान सही नहीं होना। हर महिला के लिए पीरियड्स का दर्द अलग अलग होता है और कभी कभी ये बिना किसी कारण से भी हो सकता है। इसलिए आज हम बताएंगे पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए क्या करें -

सबसे पहले हम बताएंगे की क्या खाएं - 


1. अदरक

Advertisment

पीरियड्स के दर्द में हमेशा से ही अदरक खाना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अदरक को खाने के लिए आप इसके छोटे छोटे टुकड़े करके पानी में उबाल कर पी सकते हैं या फिर चाय में डालकर पी सकते हैं।

2. पपीता

पपीता पाचन क्रिया को मजबूत करता है और ऐसा देखा गया है कि पपीता खाने से पीरियड्स के दर्द से आराम मिलता है।

3. तुलसी

अगर आप चाय पीते हैं तो चाय बनाते वक़्त उस में तुलसी के पत्ते भी डालदें। इस को पीने से दर्द से आराम मिलेगा या फिर आप ऐसे ही दो तीन पत्ते चबाकर खा सकते हैं।

4. अजवाइन

Advertisment

पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या होना आम बात है। इसके कारण भी कई बार आपका पेट दर्द हो सकता है। इसलिए आप गैस से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन भी खा सकते हैं।

क्या नहीं खाना चाहिए दर्द से बचने के लिए -


1. चाय और कॉफ़ी 

आप कोशिश करें दिन में तीन बार से ज्यादा चाय कॉफ़ी ना पिएं क्योंकि कैफीन की ज्यादा मात्रा आपको दिक्कत दे सकती है।

2. मीठा

अगर आपको मीठा खाने का मन करे तो आप मिठाई या केक की जगह कोई फल खा सकते हैं।

3. फल 

Advertisment

आप पीरियड्स के वक़्त केला, संतरा, मौसमी, नींबू खाने से बचें। इसके अलावा कोशिश करें कि आप दही से बानी चीज़ें जैसे कि दही, आईसक्रीम, रायता या छाछ भी ना खाएं।

4. तेल मसाला

जब आपके पीरियड्स चल रहे हों उस वक़्त कम तेल मसाले का और बिना तला हुआ सादा खाना खाएं। इस से आपके पीरियड्स आराम से होंगे 




सेहत