Advertisment

Places To Visit In September: सितम्बर ट्रिप के लिए बनायें लिस्ट

author-image
New Update
Places To Visit In September

सितम्बर का महीना, मतलब मौसम थोड़ा थोड़ा बदलने लगा है। अब मॉनसून वाली झमाझम बारिश थम जाएगी, उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसे में ट्रिप पर जाना मस्त आईडिया हो सकता है। वैसे भी अब तो मौसम के साथ-साथ मूड भी बदलेगा क्यूंकि फेस्टिव सीजन जो आगया है। अगर आप भी सितम्बर का यह महीना एन्जॉय कारण चाहते हियँ और एक स्माल-क्विक ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन लिस्ट है, जो आपकी हेल्प जरूर करेगी-     

Advertisment

Places To Visit In September: सितम्बर ट्रिप के लिए बनायें लिस्ट 

1. Zero Festival Of Music

29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में ऑर्गनाइज़ होने जा रहा है इंडिया का बेस्ट म्यूजिक फेस्टिवल। जहाँ आप मज़ा उठा सकते है देश के बेस्ट म्यूजिक के साथ-साथ खूबसूरत आउटडोर नज़रों का और साथ ही अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत घाटियों का भी। यहाँ मिलेगा आपको म्यूजिक, ट्रेकिंग और बेहतरीन फ़ूड आइटम। 

Advertisment

2. Nehru Trophy Boat Race 

केरल के पुन्नामाडा लेक में हर साल हज़ारों की तादाद में लोग जमा होते है अलग-अलग टीमों को नेहरू ट्रॉफी रेस में हिस्सा लेते हुए देखने के लिए। या एनुअल रेस असल में 1952 में जन्मी लेकिन 2019 के बाद यह रेस पान्डेमिक के कारण अब तक होल्ड पर चल रही है। हा! शायद इस बार आप इसकी धमाकेदार वापसी की उम्मीद लगा सकते हैं। 

3. Ganpati Pandal 

Advertisment

गणपति बाप्पा का आगमन से तो मुंबई की शकल और सूरत ही बदल जाती है। असल में गणपति उत्सव के समय मुंबई की चका-चौंध वाकई में देखने लायक होती है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में गणपति में पंडाल सजाये जाते हैं जहाँ भगवान् गणेश की खूबसूरत मूर्तियों की स्थापना होती है और विसर्जन तक पूरी मुंबई में खूब धूम दिखाई देती है। आप भी अगर प्लान कर रहे हैं तो इस बार मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करना न भूलें। 

4. Markha Valley 

चाहे आप बेगिनेर ट्रेकर हों या पहले भी ट्रेकिंग का मज़ा उठा चुके हैं, हम सबके बीच लद्दाक की खूबसूरत घाटियां काफी फेमस हैं। लद्दाक की मारखा वैली भी इस खूबसूरती का हिस्सा है। ट्रेकिंग से गुजरते हुए आप बुद्धिस्ट मोनास्ट्री और ज़ांस्कर पहाड़ी शृंखला के मज़ेदार नज़रों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।  

5. Menal Falls 

राजस्थान के चित्तौरगढ़ का मेनाल झरना मॉनसून के समय अपनी अलग ही खूबसूरती बयान करता है। यह झरना करीब 150 फ़ीट की उचाई तक है और आप मेनाल शिव मंदिर के दर्शन के साथ इस झरने का आनंद भी उठा सकते हैं। यह झरना के नीचे खूबसूरत हरी वादियों का जंगल जैसा नज़ारा होता है। जो आगे चल कर गौमुख कुंड और राजा रतन सिंह के महल तक जाता है। 

September
Advertisment