प्रधान मंत्री मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

लॉकडाउन एक्सटेंड हो चुका है और यह हैं उनकी स्पीच की मुख्य बातें
Advertisment

1. अगले एक हफ्ते में, हमें कोरोनावायरस से लड़ने के लिए और ज़्यादा एफर्ट्स करने पड़ेंगे। 20 अप्रैल तक सख्ती और बढ़ाई जाएगी। हम सभी राज्यों, ज़िलों व डिपार्टमेंटों में यह सुनिश्चित करेंगे की कोरोना ना फैले।

2. हमें सिटीजन्स होने के नाते नियमों का पालन करना है और ध्यान रखना है की और लोग भी इसका पालन करें।
Advertisment


3. शर्तों के साथ लॉकडाउन कैसे खुलेगा, उसके बारे में हम डिटेल में गाइडलाइन्स देंगे।
Advertisment

4. हमें बड़ों का ख़ास ध्यान रखना होगा, ख़ास तौर पर उन लोगों का जिन्हे पहले से कोई बीमारी है।

5. हम सभी को मास्क पहनने चाहिए - फिर चाहे वह घर में बने मास्क हों या कोई अन्य मास्क।
Advertisment


6. अपनी इम्मयूनिटी बढ़ाइए और गर्म पानी, काढ़ा आदि का सेवन कीजिये।
Advertisment

7. कोरोनावायरस के बारे में हर चीज़ जानने के लिए आरोग्य सेतु ऐप्प डाउनलोड करें।

8. जितना हो सके, अपने आस-पास के गरीब परिवारों को खाने आदि में मदद करें।
Advertisment

पीएम मोदी ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने आंबेडकर जयंती के दिन स्पीच देते हुए यह भी कहा कि संविधान में 'वी द पीपल' की ताकत छिपी है।


9. अपने घरों में/ऑफिसों में काम करने वाले लोगों को काम से ना निकालें।

10. हमें हमारे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व सफ़ाई कर्मचारियों का आदर करना चाहिए व उनपर गर्व करना चाहिए।

11. हमारे सिटीजन्स ही कोरोना से लड़ने के लिए हमारे योद्धा हैं।

12. आप सभी सिटीजन्स ने कोविड-19 से लड़ने में मदद की है।

13. हमारे देश ने पहले ही लॉकडाउन कर दिया। हमनें और देशों में ईद बीमारी का हाल देखा है। अगर उनसे कम्पेयर किया जाए, तो भारत ने समय से कदम उठाए हैं।

14. हमनें जल्दी निर्णय ले कर अच्छा किया है। हालांकि इससे अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन अभी हमें वायरस के बारे में सोचना है।

15. अभी हम सभी इस कोरोना की लड़ाई से लड़ रहे हैं और हमें सोचना है कि कैसे हम अपने सिटीजन्स की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं? हम इसे और फैलने से कैसे रोक सकते हैं?

पीएम मोदी ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने आंबेडकर जयंती के दिन स्पीच देते हुए यह भी कहा कि संविधान में 'वी द पीपल' की ताकत छिपी है।
सेहत