Advertisment

Bigg Boss 15 : ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की स्टार पूजा शर्मा को बिग बॉस 15 का निमंत्रण

author-image
Swati Bundela
New Update
सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की स्टार पूजा शर्मा को बिग बॉस सीजन 15 के शो द्वारा शो में एंट्री के लिए इनविटेशन भेजा गया है। बिग बॉस का सीजन 15 जल्द ही शुरू होने वाला है जिसके लिए वह पार्टिसिपेंट्स किले से जल्द ही जाहिर करेंगे।

Advertisment

कौन है स्टार पूजा शर्मा  ?



पूजा शर्मा सोशल मीडिया पर खूब प्रसिद्ध है। वह रोज रोज अपनी नई फोटो और वीडियोस सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं जो उनके 200k फैंस देखना खूब पसंद करते हैं।

Advertisment


पूजा शर्मा को उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल से रेखा भी कहा जाता है जो कि बॉलीवुड की उम्दा कलाकार रही है। वह हमेशा ही खूबसूरत साड़ियां और गहनों में नजर आती है जिसमें वह बिल्कुल रेखा जैसी दिखती है।

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की स्टार पूजा की शुरुआत

Advertisment


पूजा का सोशल मीडिया पर यहां तक का मुकाम आसान नहीं था। उन्होंने अपनी शुरुआत मुंबई लोकल ट्रेंस में नाच गाने द्वारा पैसे मांगने से की थी। कई महिलाओं ने उनकी वीडियोस टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर डालने शुरु की।

Advertisment


उनका खूबसूरत नृत्य और उनकी पर्सनालिटी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिलहाल वह अपने इसी प्रसिद्धि को जेंडर रूढ़ीवादी विचारों को खत्म करने के लिए इस्तेमाल करती हैं।



पूजा शर्मा को अब कई लोग अपने घरों में पार्टी में शिरकत करने के लिए भी बुलाते हैं। उन्हें उनके सोशल मीडिया पर कई वीडियोस में घरों में छोटे बच्चों की नजर उतारते हुए भी देखा गया है।
Advertisment


पूजा की बिग बॉस में एंट्री



ऐसा माना जा रहा है कि
Advertisment
बिग बॉस में पूजा शर्मा को नए सीजन के लिए इनविटेशन भेजा गया है। उन्हें यह इनविटेशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रसिद्धि के कारण भेजा गया है।



हालांकि अभी पूजा शर्मा ने बिग बॉस के इस इनविटेशन पर कोई निश्चित बात नहीं रखी है।



कुछ रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 15 में रिया चक्रवर्ती, मोहसिन खान, सुरभि चंदना, तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार दिशा वाकाणी, बालिका वधू की नेहा मर्दा को निमंत्रित करने की बात चल रही है।
एंटरटेनमेंट
Advertisment