Advertisment

माँ बनने के बाद इन 5 चीज़ों का डाइट में शामिल करना है ज़रूरी

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत हेल्दी डाइट दी जाती है| ताकि डिलीवरी के समय मां और बच्चा दोनों हैल्दी रहें |लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां बनने के बाद भी डाइट का ध्यान रखना एक नई मां के लिए कितना जरूरी होता है ?

Advertisment


अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद महिलाएं अपने डाइट पर उनता ध्यान नहीं देती जितना कि वह गर्भावस्था के समय देती थीं |ऐसा करने से एक टाइम के बाद उनके शरीर में कमजोरी आने लगती है| जो मां और बच्चे दोनों के लिए प्रॉब्लम पैदा कर सकती है|



नई मां बनी महिलाओं को लगभग एक साल तक बच्चे को ब्रेस्टफीड कराना होता है और इसलिए उन्हें अपने डाइट  का पूरा ध्यान रखना चाहिए| ऐसा करने से मां और बच्चा  दोनों ही कई खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं |
Advertisment




1. अंडा
Advertisment


डिलीवरी के बाद महिलाओं को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है |और अंडा इसका सबसे अच्छा सोर्स हैं | इससे शरीर को ताकत मिलती है और यह विटामिन डी की कमी को भी दूर करता है|



Advertisment
2. ओट्स

ओट्स फाइबर का अच्छा सोर्स होने के साथ ही आयरन की जरूरत पूरी करने में भी बहुत उपयोगी है| ओटमील मां को टेंशन से भी दूर रखता है |

Advertisment


3. पालक

पालक आयरन का खजाना है| इसके साथ ही ये विटामिन ए का भी अच्छा सोर्स है| आप इसे जूस, सब्जी, सलाद किसी भी तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकती है|
Advertisment




4. दूध
Advertisment


दूध को एक कम्पलीट डाइट माना जाता है| इसमें विटामिन डी, बी और प्रोटीन होने के साथ ही कई तरह के नुट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं | इसके साथ ही इसमें  मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में इम्पोर्टेन्ट रोले प्ले करते है |



5. विटामिन ई

विटामिन ई का प्रमुख सोर्स होने के कारण हर नई मां को अपनी डाइट में बादाम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है| इसमें मिलने वाला ओमेगा 3 मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है|
पेरेंटिंग प्रेग्रेंसी के बाद क्या खाये
Advertisment